लखनऊ के गोमतीनगर स्थित साइबर टावर के पास गुरुवार 2 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) में काम करने वाले सैकड़ों कर्मचारियों, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं उन्होने जोरदार प्रदर्शन किया, कर्मचारियों का आरोप है कि भर्ती के समय उनसे ₹15,000 सैलरी का वादा किया गया था, लेकिन उन्हें केवल ₹7,000 से ₹8,000 दिए जा रहे हैं इसके अलावा, लगातार कॉल्स अटेंड करने के बीच उन्हें केवल नाममात्र का ब्रेक मिलता है, जिसके लिए वे 50 मिनट के ब्रेक की मांग कर रहे हैं, जब ये कर्मचारी अपनी बात रखने के लिए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने लगे, तो पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया, जिससे तीखी नोकझोंक हुई और कई महिला कर्मियों को पुलिस द्वारा घसीटे जाने और बसों में जबरन भरने के आरोप भी लगे हैं.
Salary Hike Demand 15000 CM Helpline Girls: यह प्रदर्शन केवल वेतन का नहीं, बल्कि ‘सम्मान’ और ‘श्रम कानूनों’ (Labour Laws) के पालन की लड़ाई है, कर्मचारियों का कहना है कि वेंडर कंपनी (वीविन लिमिटेड) ने ₹15,000 प्रति माह और हर 6 महीने में ₹1000 की बढ़ोतरी का आश्वासन दिया था, लेकिन हकीकत में सैलरी आधी कर दी गई कॉल सेंटर में काम करने वाली लड़कियों ने बताया कि उन्हें लंच और अन्य जरूरतों के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया जाता, 50 मिनट के ब्रेक की मांग उनकी बुनियादी जरूरत है ताकि वे मानसिक रूप से स्वस्थ रहकर काम कर सकें, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में महिला पुलिसकर्मियों और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की देखी जा सकती है, कई लड़कियां रोते हुए अपनी आपबीती सुना रही हैं कि कैसे उन्हें सड़क पर घसीटा गया, इस घटना के बाद यूपी में ‘मिशन शक्ति’ और महिला सशक्तिकरण के दावों पर सवाल उठ रहे हैं, विपक्ष का कहना है कि जो सरकार दूसरों की शिकायतें दूर करने का दावा करती है, वह अपने ही कर्मचारियों की आवाज दबा रही है.
CSK vs PBKS: चेपॉक में दिखेगी भाई-भाई की जंग! सरफराज और मुशीर खान के मुकाबले…
Find Hidden Deer: ऑप्टिकल इल्यूजन आपके दिमाग और नजर दोनों को चैलेंज देते हैं,इस इल्यूजन…
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जन्मसिद्ध नागरिकता (बर्थराइट सिटिजनशिप) को सीमित करने वाले कार्यकारी…
Kapil Sharma Weight Loss Journey: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने सिर्फ 63 दिनों में 11…
PAN Card Full Form: PAN कार्ड, जिसे या परमानेंट अकाउंट नंबर कार्ड भी कहा जाता…
पाकिस्तान से आईं सीमा हैदर छठी बार मां बनी हैं. गुरुवार को उन्होंने अपने बेटे…