Lucknow Exam Center Mobile Theft: सरोजिनी नगर के इस सेंटर पर परीक्षा देने आए छात्रों ने गंभीर आरोप लगाए हैं, छात्रों का कहना है कि केंद्र के नियमों के मुताबिक, पार्किंग में खड़ी गाड़ियों की चाबियां एंट्री के समय ही जमा करवा ली जाती हैं, ऐसे में गाड़ियों के अंदर रखे सामान की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी सेंटर प्रशासन और वहां तैनात गार्ड्स की होती है, पीड़ित छात्रों का दावा है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि हर परीक्षा के दौरान यहां 4 से 5 मोबाइल फोन गायब होना आम बात हो गई है, छात्रों ने सीधा आरोप लगाया है कि यहाँ के गार्ड्स ही इस चोरी के खेल में शामिल हैं, जब छात्रों ने विरोध किया, तो प्रशासन ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि सामान की जिम्मेदारी उनकी नहीं है, सवाल यह उठता है कि अगर जिम्मेदारी नहीं है, तो गाड़ियों की चाबियां किस आधार पर जमा करवाई गईं? फिलहाल छात्र पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं और सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
लखनऊ के सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र के ‘Tech Testing Solution’ परीक्षा केंद्र पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पेपर देकर बाहर निकले छात्रों को पता चला कि उनके मोबाइल फोन चोरी हो गए हैं, छात्रों का आरोप है कि सेंटर प्रशासन ने सुरक्षा के नाम पर उनकी गाड़ियों की चाबियां जमा करा ली थीं, लेकिन जब वे वापस आए तो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों से कीमती फोन गायब थे, अब सेंटर मैनेजमेंट अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है, जिससे भविष्य बनाने आए परीक्षार्थी बीच सड़क पर परेशान हैं.
Vaibhav Sooryavanshi Records: वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में अपने बल्ले से तबाही मचाई हुई है.…
Love Affair Suicide Case: लखीमपुर खीरी के एक युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो…
सुंदरकांड की ये 5 शक्तिशाली चौपाइयां आपके मन से डर, चिंता और नकारात्मक विचारों को…
Australia vs Pakistan: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच पहला वनडे मैच कीरावलपिंडी में खेला जाएगा.…
Funny Jokes of the Day: हंसी-मजाक करने से जीवन में सकारात्मक माहौल पैदा होता है.…
Who Is Nandini Sharma: चंडीगढ़ की रहने वाली नंदिनी शर्मा ने अपने टी20 डेब्यू पर…