मथुरा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए खुद को गौ-रक्षक बताने वाले दक्ष चौधरी, अक्कू पंडित, प्रकाश सिंह और उनके अन्य साथियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है, पुलिस का कहना है कि ये लोग गौ-रक्षण के नाम पर फर्जीवाड़ा कर रहे थे और 'फरसा वाले बाबा' की मौत के मामले में भड़काऊ बयानबाजी कर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी को भी कानून हाथ में लेने या फर्जी पहचान के आधार पर दबाव बनाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
Mathura Police Action Daksh Chaudhary 2026: मथुरा पुलिस का यह कदम उन लोगों के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो सामाजिक कार्यों की आड़ में अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं या कानून को चुनौती देते हैं, ‘फरसा वाले बाबा’ की दुखद मौत के बाद, दक्ष चौधरी और उनके सहयोगियों ने जिस तरह से ‘एनकाउंटर’ की मांग की और पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश की, उसे पुलिस ने गंभीरता से लिया है, आरोपियों पर धोखाधड़ी सार्वजनिक शांति भंग करने और फर्जी पहचान के आधार पर गुटबाजी करने जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, सोशल मीडिया का दुरुपयोग पुलिस के अनुसार, ये कथित गौ-रक्षक सोशल मीडिया पर भड़काऊ वीडियो डालकर माहौल को उत्तेजित कर रहे थे, मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि ‘गौ-सेवा’ एक पवित्र कार्य है, लेकिन इसकी आड़ में फर्जीवाड़ा या अराजकता फैलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, इस गिरफ्तारी के बाद मथुरा में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और पुलिस की कई टीमें सोशल मीडिया पर भी निगरानी रख रही हैं ताकि कोई और फर्जी सूचना या अफवाह ना फैला सके.
Shreyas Iyer Century: पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए 3 टीमों…
Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…
Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…
SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…