कान्हा की नगरी मथुरा में एक बार फिर 'बंदूकिया संस्कृति' का खौफनाक चेहरा सामने आया है, देवसेरस गांव में एक बारात आई थी, लेकिन यहां खुशी के गीतों की जगह गोलियों की तड़तड़ाहट सुनाई दी, दबंगई का आलम यह था कि दर्जनों गाड़ियों पर अवैध हूटर बजाते हुए हथियारबंद लोग गांव की गलियों में दहशत फैलाते नजर आए, फायरिंग और शोर-शराबे से ग्रामीण इस कदर डर गए कि लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए, ग्रामीणों का कहना है कि यह बारात नहीं, बल्कि शक्ति प्रदर्शन था जिसने पूरे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है, अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा, गांव में फिलहाल तनावपूर्ण शांति बनी हुई है, लेकिन दबंगों की इस हरकत ने शादी के जश्न का मजा किरकिरा कर दिया है.
Wedding Procession Violence: मथुरा के देवसेरस गांव में एक शादी की बारात उस वक्त दहशत का सबब बन गई, जब दबंगों ने हथियारों के साथ खुलेआम प्रदर्शन शुरू कर दिया, अवैध हथियारों से दनादन फायरिंग और गाड़ियों पर लगे हूटरों के शोर ने शांतिपूर्ण गांव को हिलाकर रख दिया, जश्न के नाम पर हुई इस गुंडागर्दी का वीडियो वायरल होते ही पुलिस एक्शन में आ गई है और 20 अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश तेज कर दी है.
RBI Action: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 150 नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनियों…
Rishika Dutta Video: सोशल मीडिया पर एक महिला ने वीडियो बनाकर बनाता कि उन्होंने एक…
इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर लियाम डॉसन ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी…
अगर आप भी गर्मियों के मौसम में अपनी त्वचा को ग्लोइंग बनाना चाहते हैं, तो…
Viral Video: इंटरनेट पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. आपकी…