एक बेहद दिलचस्प और प्रेरणादायक मामले में, पुलिस ने एक युवक को चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा और उसे थाने ले आई कानूनी प्रक्रिया के तहत पुलिस ने युवक की मां को सूचना देकर थाने बुलाया, पुलिस को लगा था कि मां आकर अपने बेटे को छोड़ने की गुहार लगाएगी, लेकिन जैसे ही मां थाने पहुंची, उन्होंने आव देखा ना ताव और सबके सामने अपने बेटे की पिटाई शुरू कर दी, मां का कहना था कि उन्होंने मेहनत से उसे पाला है, चोरी करने के लिए नहीं वहां मौजूद पुलिस अधिकारी मूकदर्शक बनकर देखते रहे और मां के इस कड़े कदम की सराहना करने लगे.
Mother Beats Son In Police Station For Stealing: यह घटना समाज के लिए एक बड़ा संदेश है कि परिवार ही इंसान का पहला स्कूल होता है,मां का अपने बेटे को पीटना नफरत नहीं, बल्कि उसे सही रास्ते पर लाने की एक कोशिश थी, उन्होंने पुलिस के सामने यह साबित किया कि वे अपने बेटे की गलतियों का समर्थन नहीं करतीं अधिकारियों का मानना है कि अपराधी को जेल भेजने से ज़्यादा ज़रूरी उसका हृदय परिवर्तन है, और मां की इस फटकार ने शायद उस युवक के मन में कानून से ज़्यादा मां का खौफ और सम्मान पैदा कर दिया, इस घटना का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है नेटिज़न्स इसे “बेस्ट पेरेंटिंग” (Best Parenting) करार दे रहे हैं और कह रहे हैं कि असली ‘डिजिटल इंडिया’ तभी बनेगा जब घर के संस्कार मज़बूत होंगे, हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन मां की इस पहल के बाद युवक ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है और भविष्य में अपराध ना करने का वादा किया है.
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा है कि सूर्यकुमार यादव ही फिलहाल भारतीय टी20 टीम…
Funny Joke of the Day: योग गुरु और हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर लोगों को ज्यादा से…
International Nurses Day 2026: दुनियाभर में आज यानी 12 मई को इंटरनेशनल नर्सेस डे मनाया…
Maharashtra News: महाराष्ट्र के खड़कपाड़ा में इंसानियत शर्मसार हो गई, जब एक 78 वर्षीय ढोंगी…
Amitabh Bachchan: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया कि उन्हें रात को नींद…
Sanskriti Jayana: इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट' दिखाई जा रही…