Sanskriti Jayana: इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट' दिखाई जा रही है. फिल्म में संस्कृति जयना, सत्यभामा की भूमिका से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. आखिर कौन हैं वो? चलिए जानते हैं.
कौन हैं संस्कृति जयना
फिल्म ‘कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट’ में संस्कृति जयना ने भगवान श्रीकृष्ण की पत्नी सत्यभामा की भूमिका अदा की है. इस फिल्म के बाद से वह चर्चा में आ गई हैं. हर कोई उनके बारे में जानना चाह रहा है. आपको बता दें कि उनका गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री से खास नाता है.
संस्कृति जयना गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश की वर्तमान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की पोती और बिजनेसमैन अनार पटेल की बेटी हैं, जो क्राफ्टरूट्स और ग्रामश्री के साथ अपने काम के लिए जानी जाती हैं. उनके पिता, जयेश पटेल, एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं.
फिल्म जगत में डेब्यू करने से पहले, संस्कृति ने फैशन मैनेजमेंट और व्यवसाय का अध्ययन किया. और लंदन के राडा, ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म स्कूल, न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी और लंदन कॉलेज ऑफ फैशन में अभिनय और नृत्य का प्रशिक्षण प्राप्त किया. उन्होंने 16 साल की उम्र में अपना खुद का फैशन ब्रांड शुरू किया. बाद में उन्होंने कंसल्टिंग के क्षेत्र में कदम रखा और जिमी चू और बोटेगा वेनेटा जैसे ब्रांडों के साथ काम किया, साथ ही अपनी मां के सामाजिक उद्यमों, क्राफ्टरूट्स और ग्रामश्री के लिए मार्केटिंग का काम भी संभाला.
कृष्णावतारम भाग 1: हार्ट फिल्म में श्रीकृष्ण की कहानी सत्यभामा के दृष्टिकोण से बताई गई है, जिससे संस्कृति को सहायक भूमिका के बजाय फिल्म के केंद्र में रखा गया है. फिल्म में उनके चरित्र को बहुत ही बखूबी ढंग से दर्शाया गया है
रिलीज से पहले स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्यभामा के रूप में उनके अभिनय की प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने भारतीय संस्कृति और परंपरा की भावना का अच्छी तरह प्रतिनिधित्व किया है.
यह खबर भी पढ़ें: Thalapathy Vijay: कब आएगी थलापति विजय की आखिरी फिल्म? रिलीज डेट का हुआ खुलासा
पौड़ी गढ़वाल में एक नाबालिग लड़की की मेडिकल जांच के दौरान गर्भवती होने का पता…
अमृतसर में एक पांच वर्षीय बच्ची को कथित तौर पर एक महिला ने छह बार…
IND vs PAK | Washington Sundar Catch Video: नागोया में खेले गए एशियाई खेल 2026…
Ashok Kumar First Rap Song: आज के समय में रैप गाने काफी सुने जाते हैं.…
बांका के एक स्कूल में प्रिंसिपल ने एक नाबालिग छात्रा के साथ यौन-उत्पीड़न करने की…
UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर की रहने वाली मेहताब ममता बन गईं. उन्होंने अपने…