संगम नगरी प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर कानून की धज्जियां उड़ती देखी गईं। एक महिंद्रा थार (Mahindra Thar) गाड़ी, जिसकी नंबर प्लेट पर नंबर नहीं था और पिछले शीशे पर बड़े-बड़े अक्षरों में 'राज' लिखा हुआ था, पुलिस चौकी के ठीक सामने खतरनाक स्टंट करती रही चालक ने बिजी चौराहे पर गाड़ी को गोल-गोल घुमाया और तेज़ रफ़्तार में करतब दिखाए, जिससे वहां मौजूद राहगीरों की जान खतरे में पड़ गई सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह सब पुलिस की मौजूदगी वाले इलाके में हुआ, लेकिन मौके पर किसी ने उसे रोकने की ज़हमत नहीं उठाई.
No Number Plate Thar Stunt Prayagraj Viral Video: यह घटना यूपी पुलिस के ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ के दावों की पोल खोलती नज़र आ रही है, सुभाष चौराहा प्रयागराज का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है यहां पुलिस चौकी है और भारी पुलिस बल तैनात रहता है, इसके बावजूद बिना नंबर की गाड़ी का स्टंट करना यह दर्शाता है कि चालक को कानून का कोई खौफ नहीं है, गाड़ी के पीछे ‘राज’ लिखा होना किसी विशेष रसूख की ओर इशारा करता है, पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी के मालिक की पहचान करने में जुटी है बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना और सार्वजनिक स्थान पर स्टंट करना गंभीर अपराध है, सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रयागराज पुलिस को टैग कर पूछ रहे हैं कि क्या केवल आम आदमी का ही चालान कटेगा? अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही गाड़ी को ज़ब्त कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…