No Number Plate Thar Stunt Prayagraj Viral Video: यह घटना यूपी पुलिस के 'ज़ीरो टॉलरेंस' के दावों की पोल खोलती नज़र आ रही है, सुभाष चौराहा प्रयागराज का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है यहां पुलिस चौकी है और भारी पुलिस बल तैनात रहता है, इसके बावजूद बिना नंबर की गाड़ी का स्टंट करना यह दर्शाता है कि चालक को कानून का कोई खौफ नहीं है, गाड़ी के पीछे 'राज' लिखा होना किसी विशेष रसूख की ओर इशारा करता है, पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी के मालिक की पहचान करने में जुटी है बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना और सार्वजनिक स्थान पर स्टंट करना गंभीर अपराध है, सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रयागराज पुलिस को टैग कर पूछ रहे हैं कि क्या केवल आम आदमी का ही चालान कटेगा? अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही गाड़ी को ज़ब्त कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.