Live TV
Search
HomeVideosप्रयागराज में पुलिस चौकी के सामने थार से ‘खतरनाक स्टंट’, बिना नंबर की गाड़ी और काले शीशे, बीच सड़क पर गुंडागर्दी!

प्रयागराज में पुलिस चौकी के सामने थार से ‘खतरनाक स्टंट’, बिना नंबर की गाड़ी और काले शीशे, बीच सड़क पर गुंडागर्दी!

Written By: Aksha Choudhary
Last Updated: 2026-04-20 12:31:58

संगम नगरी प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर कानून की धज्जियां उड़ती देखी गईं। एक महिंद्रा थार (Mahindra Thar) गाड़ी, जिसकी नंबर प्लेट पर नंबर नहीं था और पिछले शीशे पर बड़े-बड़े अक्षरों में 'राज' लिखा हुआ था, पुलिस चौकी के ठीक सामने खतरनाक स्टंट करती रही चालक ने बिजी चौराहे पर गाड़ी को गोल-गोल घुमाया और तेज़ रफ़्तार में करतब दिखाए, जिससे वहां मौजूद राहगीरों की जान खतरे में पड़ गई सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह सब पुलिस की मौजूदगी वाले इलाके में हुआ, लेकिन मौके पर किसी ने उसे रोकने की ज़हमत नहीं उठाई.

 No Number Plate Thar Stunt Prayagraj Viral Video: यह घटना यूपी पुलिस के ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ के दावों की पोल खोलती नज़र आ रही है, सुभाष चौराहा प्रयागराज का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है यहां पुलिस चौकी है और भारी पुलिस बल तैनात रहता है, इसके बावजूद बिना नंबर की गाड़ी का स्टंट करना यह दर्शाता है कि चालक को कानून का कोई खौफ नहीं है, गाड़ी के पीछे ‘राज’ लिखा होना किसी विशेष रसूख की ओर इशारा करता है, पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी के मालिक की पहचान करने में जुटी है बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाना और सार्वजनिक स्थान पर स्टंट करना गंभीर अपराध है, सोशल मीडिया पर यूजर्स प्रयागराज पुलिस को टैग कर पूछ रहे हैं कि क्या केवल आम आदमी का ही चालान कटेगा? अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान की जा रही है और जल्द ही गाड़ी को ज़ब्त कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

MORE NEWS