<
Categories: वीडियो

बस्ती में ‘खाकी’ का कहर, गरीब किशोर को दारोगा ने पीटा, फूट-फूट कर रोता रहा मासूम, वीडियो वायरल होने पर दारोगा सस्पेंड!

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में कानून के रक्षक ही भक्षक बनते नज़र आए एक गरीब किशोर, जो सड़क किनारे ठेला लगाकर अपना गुजारा करता है, उसे स्थानीय दारोगा शैलेन्द्र सिंह के गुस्से का शिकार होना पड़ा, बताया जा रहा है कि दारोगा ने उसे ठेला हटाने का आदेश दिया था जब बच्चे ने अपना सामान समेटने में थोड़ी देरी की या असमर्थता जताई, तो दारोगा ने अपना आपा खो दिया और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी मार खाने के बाद वह बच्चा घंटों तक सड़क पर बैठकर फूट-फूट कर रोता रहा, जिसका वीडियो राहगीरों ने बना लिया वीडियो के वायरल होते ही प्रशासन हरकत में आया और आरोपी दारोगा को सस्पेंड कर दिया गया है.

 Poor Boy Beaten By Cop In Basti UP Viral Video: यह घटना पुलिस बल के भीतर संवेदनशीलता की कमी को उजागर करती है, एक निहत्थे और मेहनत मजदूरी करने वाले किशोर पर हाथ उठाना ना केवल सेवा नियमों का उल्लंघन है, बल्कि मानवाधिकारों का भी हनन है अगर उस किशोर के रोने का वीडियो वायरल ना होता, तो शायद यह मामला रफा-दफा हो जाता वायरल वीडियो ने पुलिस विभाग को जवाबदेह बनाया,  बस्ती पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रारंभिक जांच के बाद दारोगा शैलेन्द्र सिंह को निलंबित कर विभागीय जांच (Departmental Inquiry) बैठा दी है, ऐसी घटनाएं समाज के सबसे निचले तबके के मन में पुलिस के प्रति विश्वास को कम करती हैं और डर पैदा करती हैं.

Recent Posts

क्रूज पर मस्ती करते नजर आए आर माधवन, नयनतारा-तृषा वाली तस्वीर ने खींचा ध्यान; वायरल हुआ पोस्ट

R Madhavan: अभिनेता आर माधवन के जन्मदिन पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा एक पति और निर्देशक…

Last Updated: June 2, 2026 11:28:29 IST

इंटरनेट पर फिर ‘Civic Sense’ पर बवाल… हिमालय की वादियों में फेंक रहे थे कचरा, इंडियन टूरिस्ट को जमके पड़ी लताड़!

नेपाल के एक संरक्षित हिमालयन एरिया में प्लास्टिक बॉटल और कूड़ा-कचरा फेंकने के चलते इंडियन…

Last Updated: June 2, 2026 10:08:57 IST

ममता से छिन जाएगा TMC का नाम और चिन्ह? 50 विधायकों के टूटने की अटकलें तेज

Mamata Banerjee TMC: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और…

Last Updated: June 2, 2026 09:09:46 IST

Delhi: गैंगवार की गोलियों का शिकार बना 6 साल का मासूम, ट्यूशन से लौटते वक्त लगी गोली; 2 आरोपियों का एनकाउंटर

New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…

Last Updated: June 2, 2026 00:01:54 IST

थकान मिटा देंगे ये 5 योगासन..! तनाव की भी हो जाएगी छुट्टी, नियमित अभ्यास से मांसपेशियों में भी आ जाएगी जान

Yoga Benefits For Stress: सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी डाइट के साथ योग और एक्सरसाइज…

Last Updated: June 1, 2026 23:44:35 IST