Mamata Banerjee TMC: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और विधायकों ने पार्टी कार्यक्रमों से दूरी बनाना शुरू कर दिया है. जिसकी वजह से अटकलें लगाई जा रही है कि तृणमूल कांग्रेस में टूट हो सकती है.
क्या टूट जाएगी ममता बनर्जी की पार्टी?
Mamata Banerjee TMC: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी की लगातार मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि तृणमूल कांग्रेस से 50 विधायक अलग हो सकते हैं. हालांकि, इसको लेकर अटकलें लगाई जा रही है. पश्चिम बंगाल में मिली हार के बाद पार्टी से उनके नेता लगातार दूर होते नजर आ रहे हैं. इस बीच, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने सोमवार को 2 विधायकों को पार्टी से निकाल दिया. यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है. जब टीएमसी के पार्षद लगातार अपने पदों से इस्तीफा दे रहे हैं.
इसके अलावा, टीएमसी के वरिष्ठ नेता पार्टी के कार्यक्रमों से दूरी बनाते नजर आ रहे हैं. ऐसी भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि टीएमसी के 50 विधायक पार्टी से अलग हो सकते हैं. हालांकि इस मामले को लेकर पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आए हैं. लेकिन लगातार पार्टी कार्यक्रमों से विधायकों के अलग रहने पर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.
संघवाद प्रतिदिन की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐसी अटकलें हैं कि 50 विधायक तृणमूल कांग्रेस छोड़ सकते हैं, जिसकी वजह से पार्टी में फूट पड़ सकती है. 2 विधायकों को निकाले जाने के बाद विधानसभा में टीएमसी की संख्या अब घटकर 78 हो गई है. राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि रिताब्रता बनर्जी और संदीपन साहा के नेतृत्व में नई तृणमूल बनाई जा सकती है. हालांकि, अब तक इस मामले में किसी भी नेता ने कोई भी सार्वजनिक रूस से कोई टिप्पणी नहीं की है.
यह भी पढ़ें – बंगाल-असम जीत के जश्न में दिखा पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, बंगाली स्टाइल धोती-कुर्ते में खास संदेश
यदि तृणमूल कांग्रेस के 50 विधायक अलग होकर एक अलग गुट बना लेते हैं तो बंगाल में भी महाराष्ट्र की तरह का राजनीतिक ड्रामा देखने को मिल सकता है. जब एकनाथ शिंदे ने विधायकों के एक समूह के साथ उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना से अलग हो गए थे. जिसकी वजह से उद्धव ठाकरे को पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह दोनों गंवाने पड़े थे. शरद पवार की पार्टी एनसीपी के साथ भी ऐसा ही हुआ था.
यह भी पढ़ें – बंगाल चुनाव में बवाल! 81 वर्षीय बुजुर्ग की मौत पर सियासत गरम, TMC ने CRPF पर लगाए गंभीर आरोप
आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…
सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…
रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…
हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…
Bijnor Woman Transmitted HIV To Brothers: बिजनौर के एक गांव में किराए पर रहने आई…
गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…