<

Sugarcane Juice: फायदे तो बहुत सुने होंगे, आज जान लीजिए किन लोगों के लिए ‘जहर’ बन सकता है गन्ने का जूस!

Sugarcane Juice Side Effects: तपती गर्मी में गन्ने का जूस शरीर में जान फूंकने का काम करता है. इसमें मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स हेल्थ के लिए अच्छे हैं. लेकिन, कुछ लोगों के लिए गन्ने का जूस मुसीबत का घूंट भी साबित हो सकता है. एक्सपर्ट भी कुछ लोगों को गन्ने का जूस पीने से मना करते हैं. जानें किन लोगों के लिए खतरा है गन्ने के जूस का एक एक कतरा

Sugarcane Juice Side Effects: अक्सर कहा जाता है कि हर चमकती चीज सोना नहीं होती. गन्ने के जूस पर भी ये कहावत लागू होती है. एक ठंडा गिलास गन्ने का रस हर किसी के लिए ‘सेहतमंद’ नहीं होता. हालांकि ज्यादातर लोग मानते हैं कि इसे पीते ही बॉडी हाइड्रेटिड और एनर्जेटिक फील करने लगती है, जबकि ये पूरा सच नहीं है. साइंटिफिक तरीके से समझें तो न ही गन्ने का रस आपके लिवर को डिटॉक्स करता है और न ही ये कोई इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है. कुछ लोगों के लिए तो ये जहर का भी काम करता है. यहाम समझिए किन लोगों को गन्ने का रस नहीं पीना चाहिए और इसके पीछे क्या कारण है.

गन्ने के रस से जुड़ी भ्रांतियां

कई लोगों को लगता है कि गन्ने के रस की प्रॉपर्टीज लू से बचाती हैं, जबकि न्यूट्रिशन एक्सपर्ट अनीता गडरे ने गन्ने के जूस से जुड़ी गलतफहमियों को दूर किया है.

  • एक गिलास गन्ने के जूस में 25 40 ग्राम चीनी पाई जाती है, जो आपके ब्लड ग्लूकोज लेवल को झटके से बढ़ा सकती है.
  • गन्ने के रस का लिवर के टॉक्सिंस दूर करने में कोई रोल नहीं है, क्योंकि लिवर सेल्फ डिटॉक्सीफिकेशन कर लेता है.
  • कुछ लोग गन्ने के जूस को इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक समझते हैं, जबकि इसमें 11-17 मिलीग्राम ही सोडियम होता है. इससे ज्यादा करीब 900 मिलीग्राम सोडियम तो पसीने में ही निकल जाता है.
  • गर्मियों में गन्ने के रस में जिस बर्फ का इस्तेमाल किया जाता है, कई बार वो पानी भी पीने योग्य नहीं होता और जूस में मिलते ही ई. कोलाई, टाइफाइड और पीलिया जैसी हेल्थ प्रोबलम्स का कारण बनता है.

किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?

डायबिटीज: गन्ने का जूस बल्ड शुगर लेवल बढा देता है. प्रेग्नेंसी में भी इससे गेस्टेशनल डायबिटीज का रिस्क रहता है. इसलिए डायबिटीज के मरीज और गर्भवती महिलाओं को इसे पीने से बचना चाहिए.
मोटापा: यदि आपको मोटापा या बढ़ने की शिकायत रहती है तो गन्ने का जूस भूलकर भी न पिए, क्योंकि इसमें कैलोरी और शुगर की भरपूर मात्रा होती है.
किडनी प्रॉबलम्स: गन्ने के जूस में मौजूद पोटैशियम क्रॉनिक किडनी डिजीज से जूझ रहे लोगों के लिए नुकसानदायक है. ये इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस को भी बिगाड़ सकता है.
डायजेशन: जिन लोगों को एसिडिटी, गैस, अपच या डायरिया की प्रॉबलम बनी रहती है या गट हेल्थ सेंसीटिव है, गन्ने का जूस उनके पाचन को भी खराब कर सकता है. ये हेपेटाइटिस या फैटी लिवर में भी नुकसानदेह है.

यदि आप गर्मी में सोडियम की कमी को पूरा करना चाहते हैं तो काला नमक डालके नींबू पानी बना सकते हैं. इसे पीने से बॉडी में हाइड्रेशन और एनर्जी रीजनरेट करने में हेल्प मिल सकती है.

Kajal Jain

Share
Published by
Kajal Jain

Recent Posts

जवानी में जुर्म, बुढ़ापे में सजा, 34 साल पुराने केस में दोषी, वायरल वीडियो चौंक जाएंगे आप

एक बुजुर्ग को 34 साल पुराने एक मामले में दोषी ठहराया गया. बुजुर्ग की एक…

Last Updated: June 2, 2026 12:46:38 IST

क्रूज पर मस्ती करते नजर आए आर माधवन, नयनतारा-तृषा वाली तस्वीर ने खींचा ध्यान; वायरल हुआ पोस्ट

R Madhavan: अभिनेता आर माधवन के जन्मदिन पर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा एक पति और निर्देशक…

Last Updated: June 2, 2026 11:28:29 IST

इंटरनेट पर फिर ‘Civic Sense’ पर बवाल… हिमालय की वादियों में फेंक रहे थे कचरा, इंडियन टूरिस्ट को जमके पड़ी लताड़!

नेपाल के एक संरक्षित हिमालयन एरिया में प्लास्टिक बॉटल और कूड़ा-कचरा फेंकने के चलते इंडियन…

Last Updated: June 2, 2026 10:08:57 IST

ममता से छिन जाएगा TMC का नाम और चिन्ह? 50 विधायकों के टूटने की अटकलें तेज

Mamata Banerjee TMC: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के नेताओं और…

Last Updated: June 2, 2026 09:09:46 IST

Delhi: गैंगवार की गोलियों का शिकार बना 6 साल का मासूम, ट्यूशन से लौटते वक्त लगी गोली; 2 आरोपियों का एनकाउंटर

New Usmanpur Firing Case: शाम के समय तीन हथियारबंद बदमाशों ने अचानक धर्मेंद्र नाम के…

Last Updated: June 2, 2026 00:01:54 IST