India News (इंडिया न्यूज़), Weather Update, नई दिल्ली: मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक पूरे उत्तर-भारत में गर्मी बढ़ने वाली थी, परंतु आज मंगलवार को दिल्ली एनसीआर के कुछ क्षेत्रों में प्रात:काल हल्की बरसात हुई। वहीं अभी तक मानसून की विदाई के सिलसिले में विभाग द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि भारत के उत्तरी क्षेत्रों में ज्यादाातर मानसून 15 सितंबर तक विदा हो जाता है। जानकारी है कि 2 सितंबर के बाद एक बार फिर मानसून उत्तर भरत में जोर पकड़ सकता है।
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली एनसीआर और उसके आसपास के राज्यों में आने वाले कुछ दिन तक लोगों को गर्मी से परेशानी होने की आशंका जताई जा रही है। इसके तहत अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री हो सकता है। हालांकि इसके बावजूद मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड तथा हिमाचल के क्षेत्र में आज छिटपुट बारिश हो सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक इस सीजन मॉनसून की बारिश के तहत हुए हादसों से देश में 24 जून से 28 अगस्त तक 381 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार 29 अगस्त के लिए जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज पूर्वोत्तर भारत, लक्षद्वीप के सिवा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
पश्चिमी असम और उसके आसपास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। उत्तरी तमिलनाडु तट पर एक चक्रवाती परिसंचरण है। इसी तर्ज पर एक ट्रफ रेखा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक से कोमोरिन क्षेत्र तक है। कहा गया है कि सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, कोंकण तथा गोवा और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
वैसे तो कहा जा रहा है कि 2 सितंबर तक उत्तर भारत में मानसून की गति के बेहद कमजोर हो सकती है। परंतु इसके बााद भी पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के उत्तरी पंजाब तथा हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर आज हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, दक्षिणी छत्तीसगढ़, विदर्भ, आंतरिक कर्नाटक तथा आंध्र प्रदेश में भी कुछ चुनिन्दा स्थानों पर आज हल्की बारिश की आशंका जताई गई है।
Also Read: