होम / Cricket World Cup 2023 SA vs ENG Highlights: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से हराया

Cricket World Cup 2023 SA vs ENG Highlights: साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 229 रनों से हराया

Itvnetwork Team • LAST UPDATED : October 23, 2023, 12:37 pm IST

India News, (इंडिया न्यूज), Cricket world cup 2023 SA vs ENG Highlights: साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच आज विश्व कप 2023 का 20वां मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने को फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए  साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 399 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंड 22 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 170 रन ही बना सकी।


लाईव अपडेट के लिए यहां जुड़ें रहें..


08:06 PM, 21/10/2023

17वें ओवर की तीसरी गेंद पर इंग्लैंड का आठवां विकेट गिरा। डेविड विली 13 रन बनाकर हुए।


07:58 PM, 21/10/2023

इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा

16वें ओवर की पहली गेंद पर इंग्लैंड का सातवां विकेट गिरा। आदिल रशीद 10 रन बनाकर आउट हुए।


07:46 PM, 21/10/2023

इंग्लैंड के छठा विकेट गिरा

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड के छह विकेट गिर गए हैं। 12वें ओवर में गेराल्ड कोएत्जे ने दो विकेट लिए। उन्होंने पहली गेंद पर इंग्लिश कप्तान जोश बटलर को आउट किया। बटलर सात गेंद पर 15 रन बनाकर विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक को कैच थमा बैठे। उनके बाद उसी ओवर की तीसरी गेंद पर हैरी ब्रूक भी आउट हो गए। ब्रूक ने 25 गेंद पर 17 रन बनाए। उन्हें कोएत्जे ने एलबीडब्ल्यू कर दिया। इंग्लैंड का स्कोर 13 ओवर में छह विकेट पर 74 रन है।


07:26 PM, 21/10/2023

इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा

10वें ओवर की पहली गेंद पर इंग्लैंड का चौथा विकेट गिरा। बेन स्टोक्स फेल हो गए। वह आठ गेंद पर पांच रन बनाकर आउट हुए। कगिसो रबाडा ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया।


07:02 PM, 21/10/2023

इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा

चौथी ओवर की अंतिम गेंद पर इंग्लैंड का दूसरा विकेट गिरा। जो रुट 2 रन बनाकर आउट हुआ।


06:48 PM, 21/10/2023

इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा

तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर इंग्लैंड का पहला विकेट गिरा। लुंगी एंगिडी की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो का कैच रसी वान डर डुसेन ने पकड़ा। जॉनी बेयरस्टो 10 रन बनाकर आउट हो गए।


06:38 PM, 21/10/2023

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरु

इंग्लैंड की बल्लेबाजी शुरु हो गई है। बेयरस्टो और मलान क्रीज पर हैं।


इंग्लैंड को मिला 400 रनों का लक्ष्य

टॉस हार पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रिका की शुरुवात कुछ खास नहीं रही। पहली ओवर की दूसरी गेंद पर ओपनर क्विंटन डिकॉक का विकेट गिर गया। डिकॉक मात्र 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रीजा हेंड्रिक्स और रसी वान डर डुसेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की पार्टनरशिप हुई। रीजा हेंड्रिक्स ने 85 रनों की पारी खेली। वहीं वान डर डुसेन ने 60 रनों की पारी खेली। अफ्रिका के लिए हेनरी क्लासेन ने शानदार 109 रनों की पारी खेली। इनके इस पारी में 12 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। वहीं मार्को यानसेन ने नाबाद 75 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होने 3 चौके और 6 छक्के लगाए। वहीं मारक्रम ने 42 रनों की पारी खेली।


रीस टॉप्ली ने झटके 3 विकेट

इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात करें तो रीस टॉप्ली ने 3 विकेट लिए। वहीं आदिल रशीद और गस एटिंकसन ने 2-2 विकेट अपने नाम किया।

05:48 PM, 21/10/2023

क्लासेन ने जड़ा शतक

हेनरिच क्लासेन ने अपना शतक पूरा कर लिया है। उन्होंने मार्क वुड की गेंद पर लगातार दो छक्के लगाए और शतक पूरा कर लिया। दक्षिण अफ्रीका ने 47 ओवर में पांच विकेट पर 348 रन बना लिए हैं। क्लासेन 63 गेंद पर 104 और मार्को यानसेन 32 गेंद पर 35 रन बनाकर नाबाद हैं।


04:53 PM, 21/10/2023

दक्षिण अफ्रीका का पांचवा विकेट गिरा

37वें ओवर की तीसरी गेंद पर दक्षिण अफ्रीका का पांचवा विकेट गिरा। रीस टॉप्ली की गेंद पर बेन स्टोक्स ने डेविड मिलर का कैच पकड़ा। मिलर महज 5 रन बनाकर आउट हो गए।


04:43 PM, 21/10/2023

दक्षिण अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा

35वें ओवर की अंतिम गेंद पर साउथ अफ्रीका का चौथा विकेट गिरा। रीस टॉप्ली की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने सेट बल्लेबाज एडेन मार्कराम का कैच पकड़ा। मार्कराम 44 गेंदों में 42 रन बनाकर आउट हो गए।


04:00 PM, 21/10/2023

दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा

इंग्लैंड को तीसरी सफलता आदिल रशीद ने दिलाई। उन्होंने 26वें ओवर की दूसरी गेंद पर रीजा हेंड्रिक्स को आउट कर दिया। हेंड्रिक्स 75 गेंद पर 85 रन बनाकर आउट हुए। रशीद को मैच में दूसरी सफलता मिली।


03:42 PM, 21/10/2023

दक्षिण अफ्रीका का दूसरा विकेट गिरा

रसी वान डर डुसेन को आउट कर इंग्लैंड को आदिल रशीद ने दूसरी सफलता दिलाई। डुसेन 61 गेंद पर 60 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। रशीद की गेंद पर जॉनी बेयरस्टो ने उनका कैच लिया। दक्षिण अफ्रीका ने 22 ओवर में दो विकेट पर 140 रन बना लिए हैं। रीजा हेंड्रिक्स 66 और एडेन मार्करम आठ रन बनाकर नाबाद हैं।

03:25PM, 21/10/2023

दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार

एक विकेट के नुकसान पर दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार जा चुका है। डुसेन और हेंड्रिक्स ने शानदार साझेदारी की है। दोनों ने अपने अर्धशतक भी पूरे कर लिए हैं।


02:03PM, 21/10/2023

साउथ साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा

पहली ओवर की दूसरी गेंद पर आउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा। रीस टॉप्ली ने क्विंटन डिकॉक को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराया। उन्होंने दो गेंद पर चार रन बनाए।


01:40PM, 21/10/2023

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक, रीजा हेंड्रिक्स, रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जे, केशव महाराज, कगिस रबाडा, लुंगी एंगिडी।

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड विली, आदिल रशीद, गस एटिंकसन, मार्क वुड, रीस टॉप्ली।


01:32PM, 21/10/2023

इंग्लैंड ने जीता टॉस 

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने को फैसला किया है।


01:10PM, 21/10/2023

01:30 बजे होगा टॉस

इस मैच का टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा। टॉस के लिए दोनों ही टीम के कप्तान मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नजर आएंगे।


Read More: 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Islamic State terrorists: गुजरात में पकड़े गए ISIS आतंकी, यहूदी स्थल, हिंदू नेता थे निशाने पर- Indianews
Swati Maliwal Case: दिल्ली के मंत्री झूठ फैला रहे हैं…, स्वाति मालीवाल ने किया AAP पर पलटवार-Indianews
Pune Porsche Accident: पुणे में कार से टक्कर मारने वाला नाबालिग आरोपी ने हादसे से पहले किया था ये काम, देखें वीडियों-Indianews
Sambit Patra: भगवान जगन्नाथ पर बीजेपी नेता संबित पात्रा की फिसली जुबान, विपक्ष ने कहा- भगवान का अपमान- Indianews
Kangana Ranaut: कंगना रनौत को हिमाचल में दिखाए गए काले झंडे, पुराने ट्वीट को लेकर थे नाराज- Indianews
China-Taiwan: ताइवान के नए राष्ट्रपति के शपथ लेते ही चीन ने दी धमकी, कहा- ताइवान की स्वतंत्रता का ‘मृत अंत’- Indianews
Russia-Ukraine war: क्या यूक्रेन रूस के खिलाफ हार की ओर बढ़ रहा है? रिपोर्ट में हुआ यह खुलासा- Indianews
ADVERTISEMENT