होम / Venod Sharma Birthday: हरियाणा जन चेतना पार्टी के संस्थापक विनोद शर्मा का आज जन्मदिन, जानें कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर

Venod Sharma Birthday: हरियाणा जन चेतना पार्टी के संस्थापक विनोद शर्मा का आज जन्मदिन, जानें कैसा रहा उनका राजनीतिक सफर

Mudit Goswami • LAST UPDATED : January 10, 2024, 12:05 pm IST

India News (इंडिया न्यूज), Venod Sharma Birthday: आज यानि 10 जनवरी को भारतीय राजनीतिज्ञ और जन चेतना पार्टी के संस्थापक विनोद शर्मा अपना 76वां जन्म दिन मना रहे हैं। विनोद शर्मा का जन्म साल 1948 में हुआ। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत एक छात्र नेता के तौर पर की और कॉलेज के दिनों में कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े।

छात्र नेता होने के साथ विनोद शर्मा लगातार समाज को मुद्दों को उठाते रहे। उनके काम को देखते हुए पार्टी ने उन्हें साल 1980 में पंजाब की बनूर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया, जहां उन्होंने शानदार जीत दर्ज की।

जीत के साथ ही अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत

इस जीत के साथ विनोद शर्मा का राजनीतिक मुख्यधारा में सफर शुरु हो गया। इसके बाद उन्होंने हरियाणा के अंबाला से राज्य सभा में साल (1992-1998) राज्यसभा संसद बने। बता दें कि विनोद शर्मा लगभग 40 सालों तक भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (आईएनसी) से जुड़े रहे।

1999 में दिया कांग्रेस से इस्तीफा

वहीं उन्होंने साल 1999 के भारतीय आम चुनाव के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद विनोद शर्मा 2004 में कांग्रेस में लौट आए और 2005 में अंबाला शहर से हरियाणा विधानसभा चुनाव जीते। साल 2009 में वे उसी निर्वाचन क्षेत्र से पुनः निर्वाचित हुए।

हरियाणा जन चेतना पार्टी की कि स्थापना

इसके बाद विनोद शर्मा ने साल 2014 को हरियाणा विधान सभा के सदस्य के रूप में इस्तीफा दे दिया, और 23 जून को उन्होंने अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी, हरियाणा जन चेतना पार्टी (वी) की स्थापना की।

यह भी पढ़ेंः-

 

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Deepika Padukone ने सिंघम अगेन के सेट पर कलाकारों के साथ दिए पोज, एक्ट्रेस को दिया ये खास तोहफा -Indianews
Lok Sabha Election: टीएमसी को स्कूल भर्ती घोटाले की थी जानकारी, कुणाल घोष का बड़ा दावा-Indianews
Lok Sabha Elections;कैसरगंज सीट पर बीजेपी ने कसी कमर, बृजभूषण शरण सिंह के बेटे पर खेल सकती है दाव-Indianews
Vitrectomy: विट्रोक्टोमी क्या है, वह सर्जरी जो राघव चड्ढा ने कराई?
Joe Biden: अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का बयान, कहा- ज़ेनोफोबिया पहुंचा रहा भारत और चीन की आर्थिक वृद्धि को नुकसान-Indianews
लंदन में एक्स बॉयफ्रेंड वीर पहारिया संग वेकेशन एन्जॉय करती दिखीं Sara Ali Khan, तस्वीरें हुई वायरल -Indianews
Nearby Hill Station in Delhi: दिल्ली की गर्मी को अब कहें बाय-बाय, बैग पैक कर निकल जाएं पास के इन ठंडे हिल स्टेशनों पर 
ADVERTISEMENT