इंसान को खुद को फिट रखने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। इससे हम शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ रहते हैं। टेंशन व बड़ी बीमारियों से भी बचा जा सकता है। आज भाग दौड़ की जिंदगी में विशेषज्ञ भी यह सलाह देते हैं कि हंसना बहुत जरूरी है। योगगुरु भी कहते हैं कि हमें सुबह शाम हसने की आदत डालनी चाहिए। तो पढ़िए पति-पत्नी के बीच की गपशप और नोकझोंक, हसकर आप लौटपोट हो जाएंगे।
Hasi Ke Rasgulle Funny Hindi Best Jokes
पति- कल मेरे ख्वाब में एक लड़की आई थी, वाह क्या लड़की थी।
पत्नी- अकेले आई होगी।
पति- तुम्हे कैसे पता?
पत्नी- उसका पति मेरे ख्वाब में आया था।
शादी के बाद जब पत्नी घर में आई तो राजू बहुत परेशान था। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह अपनी पत्नी से क्या बात करें। थोड़ी देर में उसने कहा, आप घर पर तो यह बताकर आईं हैं ना कि आज रात यहीं रुकने वाली हैं।
पति और पत्नी में लड़ाई हुई – पत्नी बाजार जाकर जहर लाई और खा लिया, लेकिन, वह मरी नहीं बीमार हो गई। पति गुस्से से बोला- सौ बार कहा है चीजें देखकर खरीदा कर, पैसे भी गये, काम भी नहीं हुआ।
लड़की वाले बोले – हमें ऐसा लड़का चाहिए जो कुछ खाता पीता ना हो और न कुछ गलत काम करता हो। पंडित जी बोले, फिर तो आपको ऐसा लड़का, अस्पताल के आईसीयू वार्ड में ही मिलेगा।
पति ने पत्नी के जन्मदिन पर पूछा -आपको क्या गिफ्ट चाहिए? पत्नी का मन नई कार लेने का था। उसने इशारा करके, मुझे ऐसी चीज लेकर दो जिस पर मेरे सवार होते ही वह दो सेकेंड में जीरो से 80 पर पहुंच जाए। पति ने उसे वजन कांटा लाकर दे दिया – पत्नी बेहोश।
Also Read : New Jokes in Hindi 2022
Also Read : Jokes in Hindi 2022
Connect With Us : Twitter Facebook
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.