Hindi News / Delhi / Sunderkand Path Arvind Kejriwal Sunderkand Path Started In Delhi Arvind Kejriwal Arrived With Family

Sunderkand Path Arvind Kejriwal: दिल्ली में शुरु हुआ सुंदरकांड का पाठ, परिवार के साथ पहुंचे अरविंद केजरीवाल

India News (इंडिया न्यूज), Sunderkand Path Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले शहर में सुंदरकांड पाठ के बारे में बताया था। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि सबकी शांति और खुशी के लिए हर महीने के पहले मंगलवार को दिल्ली में जगह-जगह पर सुंदरकांड का पाठ करवाया जाएगा। […]

BY: Shanu kumari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Sunderkand Path Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिनों पहले शहर में सुंदरकांड पाठ के बारे में बताया था। उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि सबकी शांति और खुशी के लिए हर महीने के पहले मंगलवार को दिल्ली में जगह-जगह पर सुंदरकांड का पाठ करवाया जाएगा। आज (मंगलवार) कई जगहों पर पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें आप संयोजक अपनी पत्नी के साथ रोहिणी (Rohini) इलाके में सुंदरकांड पाठ कार्यक्रम में पहुंचे।

सोशल मीडिया से दी जानकारी 

उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी लोगों को दी थी। उन्होंने बताया था कि वो आज (मंगलवार) 3 बजे रोहिणी के मंदिर के पाठ कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने सभी लोगों यहां आने के लिए आमंत्रित भी किया था। बता दें कि इस महीने का यह पहला मंगलवार है। जिसकी वजह से यह आयोजन किया गया है। अब हर महीने पहले मंगलवार को शहर में सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।

Delhi Road Accident: दिल्ली में सड़क के गड्ढे ने ली युवक की जान! सिर पर लगे घाव से सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Sunderkand Path Arvind Kejriwal

सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा

दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने भी इस बात की जानकारी दी थई। उन्होंंने कल (सोमवार) बताया था कि पार्टी द्वारा मंगलावर को सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि अगले महीने से 2,600 स्थानों पर पाठ कराया जाएगा। जिससे की लोगों की तरक्की हो। बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन होना है। उससे पहले केजरीवाल सरकार ने पाठ का ऐलान किया है।

Also Read:

Tags:

Aam Aadmi PartyArvind KejriwalAyodhya newsayodhya ram mandirdelhi newsPM ModiRam Mandirram mandir openingram mandir opening dateRam Mandir photoram mandir pran pratishthaRam Mandir VideoRam templeRamlala pran pratishthaRamlala Pran Pratishtha Ceremony

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue