Hindi News / Live Update / Krk Made Fun Of Deepika Padukone In Film 83

Film 83 दीपिका पादुकोण का KRK ने उड़ाया मजाक, पाकिस्तानी क्रिकेटर से कर दी तुलना

इंडिया न्यूज, मुंबई: Film 83: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ’83’ (Film 83) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। फिल्म में रणवीर जहां कपिल देव का रोल निभा रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। इसी बीच […]

BY: Prachi • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Film 83: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म ’83’ (Film 83) का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। फिल्म में रणवीर जहां कपिल देव का रोल निभा रहे हैं, वहीं उनकी पत्नी रोमी भाटिया के रोल में दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं। इसी बीच एक्टर और क्रिटिक केआरके (KRK) को फिल्म में दीपिका का लुक पसंद नहीं आया और उन्होंने दीपिका का मजाक उड़ाया है।

केआरके ने फिल्म में दीपिका के लुक की तुलना पाकिस्तानी क्रिकेटर रमीज राजा (Pakistani Cricketer Ramiz Raza) के लुक से करते हुए उन पर तंज कसा है। केआरके ने फिल्म से रणवीर और दीपिका के लुक की एक फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया- कपिल देव और रमीज राज इस फोटो में अच्छे दिख रहे हैं।

मातम में बदलीं खुशियां, नाचते- नाचते ऐसा क्या हुआ शादी से पहले उठी…

KRK

(Film 83) 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

केआरके के ट्वीट पर उल्टा लोग उन्हीं को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कॉमेडियन अहसान कुरैशी की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये वाला रमीज राजा? एक और शख्स ने लिखा- कपिल देव अपने आप में लीजेंड हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि उनसे मिस्टेक नहीं हो सकती। उनकी सबसे बड़ी गलती ये है कि उन्होंने बॉलीवुड के इन नशेड़ियों को अपनी बायोग्राफी में काम करने की अनुमति दे दी। आपको बता दें कि रमीज राजा पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर हैं। रमीज राजा का हेयरस्टाइल काफी हद तक दीपिका पादुकोण के फिल्म 83 वाले हेयरस्टाइल से मिलता है।

शायद इसीलिए केआरके ने दीपिका के लुक को रमीज राजा बताते हुए उनका मजाक उड़ाया है। बता दें कि 83 फिल्म 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका पादुकोण, कपिल देव यानी रणवीर सिंह की पत्नी रोमी देव का किरदार निभा रही हैं। इसमें ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, जतिन सरना, चिराग पाटिल, दिनकर शर्मा, पंकज त्रिपाठी, हार्डी सांधु, निशांत दहिया, ऐमी विर्क, साहिल खट्टर, आदिनाथ कोठारे, धैर्य करवा और आर बद्री भी काम कर रहे हैं।

Read More: Black Tiger की बायोपिक में नजर आएंगे सलमान खान, जानिए कौन है ब्लैक टाइगर!

Read More: Boman Irani Birthday ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ फिल्म से मिली थी पहचान

Read More: Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding में शामिल होंगे PMO से 5 अधिकारी, सुरक्षा में जुटेंगे 100 बाउंसर्स

Connect With Us: Twitter Facebook

Tags:

Deepika PadukoneFilm 83KRKRanveer Singh
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue