Hindi News / International / Red Light Area 10 Infamous Cities Of The World This Red Light Area Of India Is Also Included In Them

दुनिया के 10 बदनाम शहर, भारत का भी ये रेड लाइट एरिया इसमे है शामिल

red light area: कोलकाता का सोनागाछी भारत का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है। जो दुनिया के टॉप-10 रेड लाइट एरिया में शामिल है। कई देशों के रेड लाइट एरिया काफी मशहूर हैं।

BY: Himanshu Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज),Worlds Top 10 Red Light Areas: पूरी दुनिया में वेश्यावृत्ति बढ़ती जा रही है। एक अनुमान के मुताबिक वेश्यावृत्ति का सालाना कारोबार अरबों डॉलर में है। भारत समेत दुनिया के कई शहरों में रेड लाइट एरिया हैं। जहां हजारों सेक्स वर्कर इस धंधे में शामिल हैं। कोलकाता का सोनागाछी भारत का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया है। जो दुनिया के टॉप-10 रेड लाइट एरिया में शामिल है। कई देशों के रेड लाइट एरिया काफी मशहूर हैं। भारत में वेश्यावृत्ति का कुल कारोबार करीब 66 हजार करोड़ रुपये आंका गया है। वेश्यावृत्ति का इतिहास मुगलों के समय से ही रहा है। ब्रिटिश काल में यह और भी फला-फूला। आइए जानते हैं दुनिया के बड़े रेड लाइट एरिया के बारे में…

बैंकॉक

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में सोई काउबॉय रेड लाइट एरिया काफी मशहूर है। यहां हॉकर्स भी काफी सक्रिय हैं। हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक इस रेड लाइट एरिया में आते हैं।

जोरदार ब्लास्ट हुआ, सब चिल्लाए फिर… बलूचों की कैद से छूटे बंधकों ने बयां किया खौफनाक मंजर, सुनकर होश उड़ जाएंगे!

Red Light Areas

सोनागाछी

यह रेड लाइट एरिया भारत में है। जो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में पड़ता है। जहां हजारों की संख्या में सेक्स वर्कर हैं। इसे एशिया का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया माना जाता है. इस पर बॉर्न इनटू ब्रॉथल्स नाम की एक डॉक्यूमेंट्री बन चुकी है. जिसने ऑस्कर जीता था.

एम्स्टर्डम

नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम में तीन रेड लाइट एरिया हैं। यहां डे वॉलन पूरी दुनिया में मशहूर है। यहां वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता प्राप्त है। यहां सेक्स वर्कर कांच के पैनल में खड़े होकर अपने ग्राहकों को आकर्षित करती हैं। दूसरे धंधों की तरह इन्हें भी टैक्स देना पड़ता है।

रक्षाबंधन त्योहार को लेकर ऐसा क्या सुना दी Sudha Murty, सोशल मीडिया पर हो गई ट्रोल

पेरिस

फ्रांस की राजधानी पेरिस में मौलिन रूज रेड लाइट एरिया काफी मशहूर है. जिसकी शुरुआत 1889 में हुई थी. यहां कई कैबरे और नाइट क्लब हैं। यह रेड लाइट एरिया पेरिस के पिगले जिले में मोंटमार्ट्रे के पास है. जहां हर वक्त जिस्म का बाजार सजता रहता है।

सिंगापुर

सिंगापुर को अपने सख्त कानूनों की वजह से पूरी दुनिया में पहचान मिली है. लेकिन यहां वेश्यावृत्ति को कानूनी मान्यता प्राप्त है। यहां टावर नाम का रेड लाइट एरिया है। वहीं, कम्पोंग ग्लैम और चांगी एयरपोर्ट के बीच गेलांग नाम का रेड लाइट एरिया भी है। कानूनी तौर पर मान्यता प्राप्त होने के कारण यहां हर साल हजारों पर्यटक आते हैं।

अमेरिका

दुनिया के सबसे ताकतवर देश यूएसए में भी रेड लाइट एरिया है। यूएस का सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया मेक्सिको के तिवाना में है। आपको बता दें कि अमेरिका में वेश्यावृत्ति कानूनी तौर पर वैध है।

ब्राजील

यहां कोपाकबाना नाम का रेड लाइट एरिया है। जो काफी बड़ा है। यहां हजारों सेक्स वर्कर रहती हैं। यह अमीरों का पसंदीदा इलाका है। लेकिन यहां काफी भीड़भाड़ रहती है। इसे कानूनी तौर पर मान्यता प्राप्त है। दूसरे देशों से भी लड़कियां यहां आती हैं।

जापान

जापान जैसा देश भी रेड लाइट एरिया से अछूता नहीं है। राजधानी टोक्यो में काबुकिचो शिंजुकु रेड लाइट एरिया है। जो काफी मशहूर है। वहीं, कई होटलों में भी सेक्स वर्कर मिल जाती हैं।

हांगकांग

हांगकांग शहर में कई सेक्स वर्कर कानूनी तौर पर रहती हैं। यहां वॉन चाई इलाका रात में रेड लाइट एरिया बन जाता है। यहां कई बार बेस्ड होटल हैं, जहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं।

रक्षाबंधन पर Manu Bhaker को भाई ने दिया ऐसा गिफ्ट, जिसकी कीमत है करोड़ो में

Tags:

BrazilindianewsJapanKolkataparistrending Newsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue