Hindi News / Delhi / Big Blow To Congress In Delhi Matin Ahmed Now Joins Aap

Delhi में कांग्रेस को बड़ा झटका, मतीन अहमद अब AAP में शामिल

India News Delhi (इंडिया न्यूज),Mateen Ahmed Joins AAP: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली में कांग्रेस के 5 बार के विधायक मतीन अहम रविवार (10 नवंबर) को AAP में शामिल हो गए हैं। मतीन अहमद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। दिल्ली चुनाव से पहले मतीन अहमद का […]

BY: Prakhar Tiwari • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News Delhi (इंडिया न्यूज),Mateen Ahmed Joins AAP: दिल्ली में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली में कांग्रेस के 5 बार के विधायक मतीन अहम रविवार (10 नवंबर) को AAP में शामिल हो गए हैं। मतीन अहमद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। दिल्ली चुनाव से पहले मतीन अहमद का कांग्रेस में शामिल होना बड़ा नुकसान माना जा रहा है।AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल ने मतीन के घर जाकर उन्हें पार्टी में शामिल करवाया। इस दौरान दिल्ली सरकार में मंत्री इमरान हुसैन भी मौजूद थे। अरविंद केजरीवाल खुद मतीन के घर चलकर आए। इससे साफ हो गया आगामी विधानसभा का टिकट इनके परिवार का पक्का हो गया।

2025 में विधानसभा चुनाव

आपको बता दें कि मतीन अहमद 1993 से 2015 के दौरान सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र में 5 बार विधायक रहे हैं। वह दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष भी रहे हैं। उन्हें शीला दीक्षित के CM रहते हुए दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष भी बनाया गया था। दिल्ली मुस्लिम मतदाता प्रभाव वाले करीब 10 विधानसभा क्षेत्रों में इनकी पकड़ अच्छी मानी जाती है। बता दें कि दिवाली के मौके पर मतीन अहमद के बेटे और कांग्रेस के बाबरपुर जिलाध्यक्ष चौधरी जुबेर और चौहान बांगर से कांग्रेस पार्षद शगुफ्ता चौधरी AAP में शामिल हुई थीं। राजधानी दिल्ली की टोटल 70 विधानसभा सीटों पर फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होना है।

Delhi Road Accident: दिल्ली में सड़क के गड्ढे ने ली युवक की जान! सिर पर लगे घाव से सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Misbehavior With Police: भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने पुलिस के साथ की अभद्रता, कांग्रेस ने ज्ञापन सौंपा

Tags:

aapBreaking India NewsDelhiIndia newslatest india newstoday india news

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue