Hindi News / International / Muslim Burqa Ban This Western Country Has Put A Ban On Islam Now Muslim Women Will Not Be Able To Do This Work What Will Muslims Do Now

इस पश्चिमी देश ने इस्लाम धर्म पर लगाया लगाम, अब मुस्लिम महिलाएं नहीं कर पाएंगी ये काम, अब क्या करेंगे मुसलमान

Muslim Burqa Ban: इस्लाम धर्म को लेकर कई देश में बवाल मचा हुआ है। इस बीच स्विटजरलैंड ने बुर्का जैसे पूरे चेहरे को ढकने वाले कपड़ों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

BY: Raunak Pandey • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News (इंडिया न्यूज), Muslim Burqa Ban: इस्लाम धर्म को लेकर कई देश में बवाल मचा हुआ है। इस बीच स्विटजरलैंड ने बुर्का जैसे पूरे चेहरे को ढकने वाले कपड़ों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद स्विटजरलैंड काफी चर्चा में आ गया है। देश में बुर्का पर आधिकारिक प्रतिबंध 1 जनवरी 2025 से शुरू होगा। दरअसल, स्विस सरकार ने तर्क दिया है कि यह प्रतिबंध सार्वजनिक सुरक्षा और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है। सरकार का मानना ​​है कि पूरे चेहरे को ढकने वाले कपड़े पहनने से पहचान छिपाना आसान हो जाता है और इससे अपराध बढ़ सकते हैं। साथ ही सरकार का यह भी मानना ​​है कि इस प्रतिबंध से महिलाओं को आजादी मिलेगी क्योंकि समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए उन्हें अपना चेहरा दिखाना पड़ता है।

किस देश ने बुर्का को सबसे पहले किया था प्रतिबंधित?

बता दें कि, जब बुर्का प्रतिबंध की बात आती है तो सबसे पहले फ्रांस का नाम सामने आता है। फ्रांस पहला देश था जिसने 2010 में अपने संविधान में आधिकारिक रूप से बुर्का प्रतिबंध लागू किया था। यह कानून पूरे फ्रांस में लागू किया गया था और इसके तहत महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर पूरी तरह से चेहरा ढकने वाले कपड़े पहनने की अनुमति नहीं थी। फ्रांस के इस कदम का उद्देश्य समानता, महिला अधिकारों और सार्वजनिक सुरक्षा को बढ़ावा देना था। सरकार ने तर्क दिया कि यह कदम महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि बुर्का पहनना महिलाओं की स्वतंत्रता के खिलाफ माना जाता था। यह प्रतिबंध फ्रांस की धार्मिक तटस्थता और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए भी लागू किया गया था।

जोरदार ब्लास्ट हुआ, सब चिल्लाए फिर… बलूचों की कैद से छूटे बंधकों ने बयां किया खौफनाक मंजर, सुनकर होश उड़ जाएंगे!

Muslim Burqa Ban: इस पश्चिमी देश ने इस्लाम धर्म पर लगाया लगाम

जब भारतीय PM का एक महिला ने पकड़ लिया था कॉलर, जानिए कौन थे वो प्रधानमंत्री और क्या दिया था जवाब?

इन देशों में भी है बुर्का बैन

बता दें कि, फ्रांस के बाद बेल्जियम और हॉलैंड जैसे यूरोपीय देशों ने भी बुर्का और नकाब पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया है। साल 2011 में बेल्जियम ने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के चेहरा ढकने वाले कपड़े पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद हॉलैंड ने भी 2015 में सार्वजनिक स्थानों पर बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया, जिसमें स्कूल, अस्पताल, सार्वजनिक परिवहन और सरकारी कार्यालय जैसी जगहें शामिल हैं। इन देशों के अलावा जर्मनी, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, स्विटजरलैंड और नॉर्वे ने भी अपनी कुछ कानूनी व्यवस्थाओं के तहत बुर्का प्रतिबंध लागू किया है। इन देशों का मानना ​​है कि महिलाओं का चेहरा ढंकना सार्वजनिक पहचान और सुरक्षा के लिए खतरा हो सकता है।

‘गंदी दिल्ली’ में भी इस फिरंगी ने खोज लिए 5 स्वर्ग, वीडियो देखकर दिल्लीवालों को भी आ जाएगी शर्म

Tags:

BurqaEuropehuman rightsIndia newsindianewslatest india newsMuslimMuslim womenNewsindiaPoliticsreligious freedomSwitzerlandtoday india newsइंडिया न्यूज

Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.

Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue