Garhwali Rotana Mithai : गढ़वाल की मशहूर मिठाई रोटाना
Garhwali Rotana Mithai Special Garhwali Mithai : आप सभी ने यूपी के गुलगुले, बिहार का ठेकुआ या कश्मीर की रोथ मिठाई जरूर खायी होगी। गढ़वाल की मशहूर मिठाई रोटाना भी एक ऐसी ही मिलती-जुलती मिठाई है। रोटाना, गढ़वाल की एक पारम्परिक मिठाई है जो हर त्यौहार और शादियों में बनाई जाती है। गढ़वाल में इसे […]
Special Garhwali Mithai : आप सभी ने यूपी के गुलगुले, बिहार का ठेकुआ या कश्मीर की रोथ मिठाई जरूर खायी होगी। गढ़वाल की मशहूर मिठाई रोटाना भी एक ऐसी ही मिलती-जुलती मिठाई है। रोटाना, गढ़वाल की एक पारम्परिक मिठाई है जो हर त्यौहार और शादियों में बनाई जाती है। गढ़वाल में इसे आटे और गुड़ से तैयार किया जाता है और हर तीज-त्यौहार पर इसे जरूर बनाया जाता है। ये मिठाई खाने में जितनी स्वादिष्ट है, इसे बनाना उतना ही आसान है। आप इसे आसानी से घर पर आसानी से बना सकते हैं। तो चलिए आपको गढ़वाल की मशहूर मिठाई रोटाना बनाने की विधि बताते हैं।
गढ़वाल की मशहूर मिठाई रोटाना बनाने की सामग्री (Ingredients For Making Garhwali Rotana Mithai)
सूजी – 2 चम्मच
गुड़ – 200 ग्राम
सौंफ – 1 चम्मच
गेहूं का आटा – 250 ग्राम
छोटी इलाइची का पाउडर – 2 चम्मच
तलने के लिए घी या तेल
गढ़वाल की मशहूर मिठाई रोटाना बनाने की विधि (Special Garhwali Mithai Banane Ki Vidhi)
गढ़वाली रोटाना बनाने के लिए सबसे पहले आपको एक बड़े प्लेट या थाली में मैदा और सूजी को मिला लें।
अब इसमें इलायची पाउडर, सौंफ और घी डालकर आटे को तब तक मलें जब तक कि छोटे-छोटे गोले या लड्डू ना बनने लगे।
आटे को हाथ में गूंथ कर देखिये और अगर वह चिपक जाता है तो इसका मतलब है कि आपने आटे में पर्याप्त घी डाल दिया गया है। अब इस आटे को एक तरफ रख दें।
अब एक पैन में 1 कप पानी गर्म करें और उसमें गुड़ डालें।
जब सारा गुड़ पानी में पिघल जाए तो चाशनी को थोड़ा गाढ़ा करने के लिए पकाएं।
इसके बाद चाशनी को थोड़ा ठंडा होने दें।
अब इस चाशनी को आटे में मिलकर को सख्त आता गूंथें।
आपको आटे को तब तक गूंथना है जब तक कि उससे छोटे गोले या पेड़े ना बनने लगें।
अब इस आटे से मीडियम साइज के पेड़े बेल कर निकाल लीजिये।
आप चाहें तो काँटे या कांच की मदद से इस पर डिज़ाइन भी बना सकते हैं।
अब एक कढा़ई में तेल या घी गर्म करें और इसमें पेड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। इसमें थोड़े बहुत दरार आना ठीक है। ये बाहर से कुरकुरा और अंदर से मुलायम होता है।
गढ़वाली रोटाना तैयार हैं। इन्हें कुछ देर ठंडा होने के लिए रख दें।
गर्म चाय की प्याली के साथ रोटाना का आनंद लें। और खुद भी खाएं और दुसरो को भी खिलाएं।