इंडिया न्यूज़, चंडीगढ़:
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने विधानसभा चुनाव में जनता द्वारा भाजपा को दिए गए मैंडेट का स्वागत करते हुए आम आदमी पार्टी को जीत के लिए शुभकामनाएं दी। गुप्ता ने कहा कि पांच राज्यों में हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब को छोड़ कर बाकि चार राज्यों में क्लीन स्वीप करते हुए प्रचंड बहुमत से दोबारा वापसी की गई है।
गुप्ता ने कहा कि पंजाब में भाजपा ने पहली बार अपने दम पर प्रदेश की 73 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन पिछले करीब डेढ़ साल से विपक्ष के इशारे पर किसान आंदोलन के चलते भाजपा कार्यकर्ता को बाहर निकलने नहीं दिया गया। हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं, कार्यक्रमों व कार्यालयों पर पुलिस की आंखों के सामने जान लेवा हमले किए गए। लेकिन पंजाब सरकार द्वारा कोई कारवाई नहीं की गई।
इतना सब कुछ होने के बाद भी भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपना हौंसला नहीं हारा और किसान आंदोलन के खत्म होते ही चुनाव मैदान में डट गए। हालांकि फिर भी कई जगह भाजपा को विरोध का सामना करना पड़ा। इस सब के बावजूद जनता द्वारा भाजपा को अथाह समर्थन दिया गया। इसके लिए धन्यवाद।
जीवन गुप्ता ने कहा कि पंजाब में जनता द्वारा दिए गए बदलाव के मैंडेट ने कांग्रेस व अकाली दल के कभी न हारने वाले नेताओं को भी इस बार नकार दिया गया है। हालांकि भाजपा को प्रदेश में दो सीटें ही मिल पाई है, लेकिन भाजपा को वोट प्रतिशत का ग्राफ बढ़ा है और यह सब कार्यकर्ताओं की बहुत कम समय में अथक मेहनत का नतीजा है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा ही सेवा ही संगठन को लेकर पूरे देश में कार्य कर रही है और पंजाब की जनता की भाजपा के प्रति विश्वनीयता को और मजबूत बनाने के लिए पंजाब की जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।
Read More: Kejriwal Gave Big Hints: पंजाब के बाद अब लोकसभा चुनाव पर केजरीवाल की निगाहें, दिए बड़े संकेत
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.