होम / UP विधानसभा चुनावों के इतिहास में कांग्रेस का यह सबसे खराब प्रदर्शन, मिलीं सिर्फ 2 सीटें

UP विधानसभा चुनावों के इतिहास में कांग्रेस का यह सबसे खराब प्रदर्शन, मिलीं सिर्फ 2 सीटें

Kumar Anjesh • LAST UPDATED : March 11, 2022, 6:45 pm IST

इंडिया न्यूज़, लखनऊ .

UP Election Result : उत्तर प्रदेश(UP) विधानसभा चुनाव के नतीजों से कांग्रेस (Congress party) को करारा झटका लगा है। पार्टी को सिर्फ दो सीटों पर ही जीत मिल सकी। UP विधानसभा चुनावों के इतिहास में कांग्रेस का यह सबसे खराब प्रदर्शन है। इस UP विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश में खुद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मैदान में उतरीं, लेकिन उन्हें जैसे प्रदर्शन की उम्मीद थी, वैसा नहीं हो सका।

UP Assembly Result
Priyanka Gandhi Vadra in UP

बीते दिन सामने चुनावी नतीजों में कांग्रेस की ओर से सिर्फ अराधना मिश्रा ‘मोना’ रामपुर खास से और महराजगंज के फरेंदा से वीरेंद्र चौधरी को ही जीत मिल सकी। कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन करने वालों में राष्ट्रीय लोक दल, निषाद पार्टी आदि शामिल रहे।

 

Also Read: up election result 2022: सोशल इंजीनियरिंग से लेकर मुफ्त बिजली और पेंशन…वादों पर भारी पड़ी योगी-मोदी की जोड़ी

पश्चिमी UP में चुनाव लड़ने वाले आरएलडी ने आठ तो निषाद पार्टी ने छह सीटें जीतीं। लंबे समय के बाद UP में कांग्रेस ने अकेले चुनाव लड़ा। शुरुआती समय में जरूर प्रियंका गांधी गठबंधन के लिए सहमत दिखीं, लेकिन आखिरकार UP चुनावी मैदान में अकेले उतरने का फैसला किया, लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं हुआ।

Also Read: Punjab Assembly Election 2022 होली से पहले भगवा रंग में रंगा भारत, पंजाब में ‘आप’ ने लगाया झाडू

इस बार पार्टी को दो सीटों पर मिली जीत इतिहास का सबसे खराब प्रदर्शन है। इसके पहले, साल 2017 के UP विधानसभा चुनाव में पार्टी को सात सीटों से संतोष करना पड़ा था। पिछला UP चुनाव कांग्रेस और सपा ने मिलकर लड़ा था, लेकिन इसके बावजूद भी पार्टी UP में कोई कमाल नहीं दिखा सकी।

UP Assembly Result
UP Election 2022: Priyanka Gandhi Vadra in Banaras

साल 1951 में हुए UP विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बंपर जीत हासिल की थी। तब पार्टी को 388 सीटें मिलीं। इसके बाद दूसरे UP विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 286 सीटों पर कब्जा किया। बाद में 1980 में पार्टी को 309 और 1985 में 269 सीटें मिलीं।

साल 1991 में हुए UP विधानसभा चुनाव से कांग्रेस 50 का आंकड़ा नहीं पार कर पाई है। ऐसे में इस बार के नतीजे पार्टी के लिए सबसे खराब साबित हुए।

UP विधानसभा चुनावी मैदान में उतरीं प्रियंका, नहीं चला जादू

साल 2022 का UP विधानसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी तरह से प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में लड़ा गया। कई महीनों तक प्रियंका ने खुद को UP की राजनीति में झोंक दिया और विपक्ष की ओर से सशक्त आवाज बन गईं।

Priyanka Gandhi in UP West

उन्होंने हाथरस, लखीमपुर, उन्नाव आदि जैसे मुद्दे उठाकर यूपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। UP लखीमपुर खीरी में हुए तिकुनिया कांड के बाद वह देर रात ही लखनऊ से लखीमपुर रवाना हो गईं, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार तक कर लिया गया।

प्रियंका लगातार दावे करती रहीं कि जब भी UP में कोई बड़ा मुद्दा उठाया तो वह उनके व उनकी पार्टी द्वारा ही उठाया गया। प्रियंका ने यह भी कहा कि UP में उनकी लड़ाई लंबे समय के लिए है।

Also Read:UP chunav result 2022: स्वामी (Swami) और धर्म सिंह सैनी हारे, दारा सिंह चौहान को मिली जीत, जानिये अन्य का हाल

UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तक हार गए चुनाव

UP Congress President ajay kumar lallu

UP के जरिए से राष्ट्रीय राजनीति में वापस आने की कोशिश कर रही कांग्रेस को नतीजों से झटका लगा। UP चुनाव के ऐन वक्त पहले कई नेताओं ने पार्टी का साथ छोड़ दिया तो चुनावी नतीजों में उनके UP प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू तक चुनाव हार गए।

निषाद गठबंधन के डॉ. असीम कुमार ने 114957 मत हासिल करते हुए समाजवादी पार्टी के उदय नारायण गुप्ता को हरा दिया। अजय कुमार लल्लू तमकुहीराज सीट से तीसरे नंबर पर रहे। पिछले UP चुनाव में अजय कुमार ने इस सीट से जीत दर्ज की थी।

Also Read: UP Election Result 2022 : टिकैत के गढ़ में भी BJP बड़ी जीत 

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

Gaza Ceasefire: वह ऐसे युद्धविराम पर सहमत नहीं होगा जो गाजा में युद्ध समाप्त नहीं करेगा, हमास ने कहा -India News
Uttar Pradesh: अलग रह रहे पति ने महिला की चाकू घोंपकर की हत्या, दहेज के लिए करता था प्रताड़ित- Indianews
Delhi: घर की दुकान के अंदर मृत पाए गए भाई-बहन, पुलिस को फरार पिता पर शक- Indianews
Poonch Terrorist Attack: पुंछ आतंकी हमले पर राहुल-प्रियंका वाड्रा का आई प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा -India News
Delhi के ओखला में लग्जरी कार से 2 करोड़ रुपये से अधिक नकदी बारामद, 2 लोग हिरासत में- Indianews
Chhattisgarh: मोबाइल पर लड़कों से बात करने पर बहन को डांटा, लड़की ने भाई की कर दी हत्या- Indianews
Taiwan Invasion: चीन-रूस की सेनाएं मिलकर बना रही ताइवान पर हमले की योजना, अमेरिका ने किया दावा -India News
ADVERTISEMENT