Assam Election 2026 Prediction: असम विधानसभा चुनाव 2026 का परिणाम 4 मई यानी सोमवार को आने वाला है. ऐसे में चुनावी गलियारों में जीत-हार के आंकड़े भी तेज हो गए हैं. चुनाव नतीजों से पहले ज्योतिषीय गणनाओं और एग्जिट पोल के आंकड़ों ने सस्पेंस को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है. एग्जिट पोल के सर्वे में असम के सियासी मिजाज का कुछ हद तक अनुमान लगाया गया है. बीजेपी की कोशिश सत्ता की हैट्रिक लगाना है तो कांग्रेस अपने 10 साल के वनवास को खत्म करने के फिराक में है. इसके बाद भी लोग अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत के दावे कर रहे हैं. लेकिन आपको बता दें कि, जीत के लिए एग्जिट पोल ही नहीं, आपके ग्रह नक्षत्र भी मायने रखता है. क्योंकि, कुंडली में जब सितारे बदलते हैं राजा को रंक और रंक को भी राजा बना देते हैं. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि, इस बार हिमंता बिस्वा सरमा फिर संभालेंगे असम की बागडोर? क्या कहते हैं गौरव गोगोई के सितारे? इस बारे में India News ने गाजियाबाद से ज्योतिषाचार्य राकेश चतुर्वेदी से बात की-
क्या कहते हिमंता बिस्वा के सितारे
ज्योतिषाचार्य के मुताबिक, हिमंता बिस्वा सरमा के मस्तक से सूर्य एक बार पुनः सत्ता दिलाते हुए नजर आ रहे हैं. गणना के अनुसार, हिमंता की कुंडली में ‘शनि-शुक्र’ का एक बड़ा राजयोग बना हुआ है, जो उन्हें सत्ता सुख दिलाने में मदद कर सकता है. यहां बता दें कि, उनकी कुंडली में वृष लग्न की बनी हुई है, और उनके लग्नेश शुक्र लाभ भाव में स्थित हैं. वर्तमान में, उनकी कुंडली में शुक्र की महादशा (2014-2034) और बुध की अंतरदशा (नवंबर 2024 से सितंबर 2027) का प्रभाव चल रहा है, जो अनुकूल परिणाम दे सकता है. हालांकि, ज्योतिषीय मत सचेत भी करता है कि, शनि का मीन राशि में गोचर (12वां घर) कुछ राजनीतिक और सामाजिक अशांति का संकेत दे सकता है, विशेषकर जब शनि और मंगल की युति हो.
गौरव गोगोई के सितारे किस ओर
ज्योतिषाचार्य कहते हैं कि, गौरव गोगोई के लिए मीन राशि में बैठे समय को कठिन दिखा रहे हैं. बता दें कि, गौरव गोगोई असम से कांग्रेस के एक प्रमुख नेता हैं, जो जोरहाट से सांसद हैं. हालांकि, 2026 के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल में उन्हें कड़ी टक्कर और हार का पूर्वानुमान दिखाया गया है, फिर भी उन्होंने और सहयोगी दलों ने जीत का भरोसा जताया है. हालांकि, यह समय उनके लिए जनता का ध्यान आकर्षित करने वाला रहेगा, लेकिन भाग्य का साथ मिलना मुश्किल लग रहा है.