<
Categories: एस्ट्रो

Chaitra Navratri: इस साल डोली पर आ रहीं मां दुर्गा, चैत्र नवरात्रि में होगा इन राशियों को बड़ा लाभ

Chaitra Navratri 2026 Rashifal: इस साल चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है और इसका समापन 27 मार्च को होगा. ज्योतिषों के अनुसार कई राशियों के लिए इस साल के चैत्र नवरात्रि बेहद शुभ रहने वाली हैं. आइए जानते हैं कौन सी है वो राशियां

Chaitra Navratri 2026 Rashifal: हिंदू धर्म में नवरात्रि का त्योहार बेहद महत्वपुर्ण होता है और इसे पूरे देश में बेहद धूमधाम से मनाया जाता है. साल में चार बार नवरात्रि आती है, जिसमें शारदीय नवरात्रि, चैत्र नवरात्रि और दो गुप्त नवरात्रि होती हैं.  वहीं चैत्र माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली है नवरात्रि को चैत्र नवरात्रि कहा जाता है. इस समय चैत्र माह चल रहा हैं, इसलिए हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल 2026 में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है और इसका समापन 27 मार्च को होगा. नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में मां दुर्गा की पूरे विधि विधान से पूजा की जाती है और इस दौरान भक्त व्रत भी करते हैं. मान्यता है कि नवरात्रि का व्रत रखने से व्यक्ति के जीवन के कष्ट खत्म होते हैं और माता रानी की कृपा उसपर बनी रहती है. 

साल 2026 की चैत्र नवरात्रि में माता रानी डोली पर सवार होकर आ रही हैं, ज्योतिष दृष्टि के अनुसार ये बेहद शुभ माना जाता है. ऐसे में चैत्र नवरात्रि के दौरान कई राशियों पर  माता रानी की विशेष कृपा रहने वाली है. लेकिन इस दौरान कई राशियों को सावधान रहने की भी जरूरत है.

चैत्र नवरात्रि के दौरान ये राशियां होंगी भाग्यशाली

  • मेष राशि – चैत्र नवरात्रि के दौरान इस राशि के लोगों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. मेहनत से किए गए हर कार्य में सफलता हासिल होगी
  • मिथुन राशि- इस राशि के जातकों के लिए चैत्र नवरात्रि का समय बेहद शुभ और लाभदायक होने वाला है. भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए काम पूरे होंगे.
  • सिंह राशि- चैत्र नवरात्रि के दौरान सिंह राशिवालों  के जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगें. नौकरी और व्यापार में धन लाभ होने के योग बन रहे हैं.
  • कन्या राशि- इस राशि के लोगों के लिए भी चैत्र नवरात्रि का समय बेहद फलदायी होने वाला है  कार्य क्षेत्र में वृद्धि होगी, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और  किसी भी कार्य में आ रही रुकावट खत्म होगी.
  • मकर राशि- चैत्र नवरात्रि के दौरान इस राशि के लोगों को भी बड़ा लाभ हो सकता है. व्यापार में मुनाफा होने के योग है. इसके अलावा इस दौरान विदेश यात्रा भी कर सकते हैं.
  • मीन राशि- इस राशि के लिए  चैत्र नवरात्रि का समय काफी शुभ रहने वाला है. धन आगमन के मार्ग प्रशस्त होंगे. कोर्ट कचहरी के मामले में लाभ मिल सकता है.

चैत्र नवरात्रि के दौरान इन राशिवालों को रहना है सावधान

चैत्र नवरात्रि के दौरान वृषभ राशि, तुला राशि और धनु राशि के जातकों को सावधान रहने की बेहद जरूरत है. खर्चे बड़ सकते है. किसी करीबी अथवा दोस्त से मतभेद हो सकता है. धन हानि होने की भी संभावना दिख रही है. वाणी पर संयम रखें और गुस्सा करने से बचे. स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ आ सकती हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Share
Published by
Chhaya Sharma

Recent Posts

UP Work From Home: पेट्रोल-डीजल की बचक के लिए यूपी सरकार का मास्टरप्लान, हफ्ते में 2 दिन घर से काम

Uttar Pradesh WFH News: पश्चिम एशिया में चल रहे संकट और पीएम मोदी की अपील…

Last Updated: May 17, 2026 16:16:21 IST

PBKS vs RCB: आरसीबी ने अचानक क्यों बदला कप्तान? पाटीदार की जगह इस ‘धुरंधर’ को मिली कमान

PBKS vs RCB: आईपीएल 2026 के प्लेऑफ से पहले आरसीबी को अपना कप्तान बदलना पड़ा…

Last Updated: May 17, 2026 15:39:13 IST

मसूर दाल के फायदे तो बहुत… क्या इसके नुकसान जानते हैं आप, किन 4 लोगों को नहीं खाना चाहिए, जानिए वजह

Disadvantages Of Red Lentils: दाल का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है. आज हम बात…

Last Updated: May 17, 2026 15:38:05 IST

वैभव को जल्दी टीम इंडिया में लाओ, सूर्यवंशी का डेब्यू कराने को उतावला हुआ पूर्व कोच

रवि शास्त्री ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें जल्द भारत…

Last Updated: May 17, 2026 15:34:02 IST

कौन हैं योगेंद्र कुशवाह? जिनके जुनून के सामने झुके एश्टन हॉल, अमेरिका से आकर गिफ्ट की कार

Indian Ashton Hall: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अपनी…

Last Updated: May 17, 2026 13:46:08 IST

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST