<
Categories: एस्ट्रो

Chhoti Diwali पर चमकेगी किस्मत! नरक चतुर्दशी पर बस कर लें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी करेंगी आपके घर में वास

Chhoti Diwali 2025: छोटी दिवाली का पर्व आज पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है, ऐसे में मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए आप अपने घर में ये कुछ खास उपाय जरूर करें.

Chhoti Diwali 2025 Remedies: छोटी दिवाली का पर्व दीपावली से एक दिन पहले कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है. इसे नरक चतुर्दशी या रूप चौदस भी कहा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए अत्यंत शुभ होता है. ऐसा कहा जाता है कि छोटी दिवाली पर कुछ विशेष उपाय करने से घर में धन-समृद्धि, सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य का आगमन होता है. इस वर्ष छोटी दिवाली 19 अक्टूबर 2025, रविवार को मनाई जा रही है. आइए जानते हैं इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ आसान और प्रभावी उपाय—

तिजोरी और घर की सफाई से करें शुभ शुरुआत

छोटी दिवाली पर सुबह सबसे पहले घर की अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए, खासकर उस स्थान की जहां धन रखा जाता है जैसे तिजोरी या कैश बॉक्स। इसके बाद पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव किया जाता है ताकि नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सके. धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी केवल स्वच्छ और शुद्ध स्थानों पर ही निवास करती हैं. इसलिए इस दिन घर की पवित्रता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है.

श्री यंत्र की स्थापना से आती है समृद्धि

छोटी दिवाली के दिन घर में श्री यंत्र की स्थापना और पूजन करना बेहद शुभ माना जाता है. श्री यंत्र को मां लक्ष्मी का प्रतीक कहा गया है। इस पर पुष्प, चावल और दीपक अर्पित कर पूजा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और घर में समृद्धि का स्थाई वास होता है. श्री यंत्र को पूजा स्थल पर साफ स्थान पर स्थापित करना चाहिए और नियमित रूप से इसकी आराधना करनी चाहिए.

दक्षिणावर्ती शंख बजाने से होती है शुभ ऊर्जा का संचार

हिंदू धर्म में शंख को अत्यंत पवित्र माना गया है. छोटी दिवाली के दिन दक्षिणावर्ती शंख को घर में बजाना और फिर उसे पूजा स्थल पर स्थापित करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि शंख की ध्वनि से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होता है. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में धन-धान्य की वृद्धि होती है.

मुख्य द्वार पर जलाएं घी का दीपक

दीपावली हो या छोटी दिवाली, दीपक का विशेष महत्व होता है. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा के समय घी का दीपक जलाकर मुख्य द्वार पर रखना बहुत शुभ माना जाता है. ऐसा करने से घर में उजाला, समृद्धि और शांति का आगमन होता है. मान्यता है कि लक्ष्मी जी उन घरों में प्रवेश करती हैं जो रोशनी और स्वच्छता से भरे हों.

तुलसी की पूजा से होती है मां लक्ष्मी प्रसन्न

तुलसी को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना गया है. छोटी दिवाली के दिन सुबह और शाम तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाना शुभ फलदायी होता है. ऐसा करने से घर में शुद्धता और सकारात्मकता बनी रहती है. धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी को तुलसी अत्यंत प्रिय है, इसलिए तुलसी पूजन से वह प्रसन्न होती हैं और परिवार पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST