<
Categories: एस्ट्रो

Kitchen Vastu Tips: रात में सिंक में जूठे बर्तन छोड़ते हैं? तो हो जाइए सावधान! ये छोटी सी गलती पड़ सकती है भारी

Kitchen Vastu Tips: हिंदु धर्म में रसोई को माता अन्नपुर्णा का स्थान माता का स्थान माना जाता है, इसलिए रसोई में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है,लेकिन आजकल बहुत सारे लोग रात का खाया जुठा बर्तन सिंक में ही छोड़ देते है,जो वास्तु दोष का कारण बनता है.

Kitchen Vastu Tips for Prosperity: अगर आप रात में किचन के गंदे बर्तन सिंक में ही छोड़ देते हैं, तो इसे सिर्फ आलस समझकर नजरअंदाज न करें. वास्तु शास्त्र के अनुसार यह आदत घर के माहौल और आर्थिक स्थिति दोनों पर असर डाल सकती है. माना जाता है कि रसोई की साफ-सफाई सीधे तौर पर घर की सकारात्मक ऊर्जा और सुख-समृद्धि से जुड़ी होती है. जहां किचन साफ रहता है, वहां शांति और खुशहाली बनी रहती है, जबकि गंदगी नकारात्मकता को बढ़ा सकती है.

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, रात के समय किचन को गंदा छोड़ना शुभ नहीं माना जाता. सिंक में पड़े जूठे बर्तन घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा में बाधा डालते हैं. इसका असर धीरे-धीरे घर की आर्थिक स्थिति और मानसिक शांति पर भी दिखाई दे सकता है.

अगर रात में बर्तन साफ न कर पाएं तो क्या करें

कभी-कभी थकान या समय की कमी के कारण बर्तन धोना संभव नहीं हो पाता. ऐसे में एक छोटा सा उपाय अपनाया जा सकता है—बर्तनों में पानी भरकर या उन पर पानी डालकर छोड़ दें. इससे नकारात्मक प्रभाव कुछ हद तक कम हो सकता है. हालांकि इसे रोज की आदत बनाना सही नहीं माना जाता.

रसोई से जुड़े जरूरी वास्तु नियम

किचन में संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है. पानी (सिंक) और आग (गैस चूल्हा) को बहुत पास-पास नहीं रखना चाहिए. इनके बीच थोड़ी दूरी रखने से ऊर्जा का संतुलन बना रहता है और घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है.

छोटी-छोटी गलतियां जो बढ़ा सकती हैं परेशानी

किचन में चाकू, छुरी या अन्य नुकीली चीजों को खुला छोड़ना भी ठीक नहीं माना जाता. इन्हें हमेशा व्यवस्थित और सुरक्षित जगह पर रखना चाहिए. साथ ही रसोई में पर्याप्त रोशनी और हवा का आना भी जरूरी है, ताकि वातावरण शुद्ध और हल्का बना रहे.

किन चीजों को तुरंत हटाना जरूरी है

रसोई में गंदे कपड़े, टूटे-फूटे बर्तन या खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान रखना अशुभ माना जाता है. ऐसी चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती हैं और घर के सुख-चैन पर असर डालती हैं.

  Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Shivashakti narayan singh

मूल रूप से चन्दौली जनपद के निवासी शिवशक्ति नारायण सिंह ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. वर्तमान में वे इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. एस्ट्रो (ज्योतिष) और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा हेल्थ और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करते हैं.तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivashakti narayan singh

Recent Posts

UP Panchayat Election 2026: 26 मई के बाद भी खत्म नहीं होगी प्रधानों की भूमिका? योगी सरकार बना रही बड़ा प्लान

Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…

Last Updated: May 23, 2026 22:29:11 IST

टेस्टी और क्रंची कोरियन cucumber किमची, गर्मी से देगी राहत, स्वाद और सेहत का बेस्ट कॉम्बिनेशन

Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…

Last Updated: May 23, 2026 19:44:43 IST

SSC GD Exam Reschedule: एसएससी जीडी परीक्षा की बदली तारीख, 28 मई की परीक्षा अब होगी इस दिन

SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…

Last Updated: May 23, 2026 19:17:26 IST

Funny Jokes: तुम्हें मेरी सुंदरता अच्छी लगती है या संस्कार! पत्नी के पूछने पर पति ने जो कहा, सुनकर…

Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…

Last Updated: May 23, 2026 18:41:23 IST

Silver Price Today 23 May 2026: चांदी का दाम रविवार को कैसा रहेगा, यहां नोट करें शहरों के रेट्स

Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…

Last Updated: May 23, 2026 18:38:31 IST