<
Categories: एस्ट्रो

Mangal Gochar 2026: मीन राशि में होगा मंगल का गोचर, 2 अप्रैल से इन 5 राशियों पर मंडराएगा बड़ा खतरा

Mangal Gochar 2026: अप्रैल 2026 मंगल का गोचर मीन राशि में होने जा रहा हैं. ऐसे होने पर शनि-मंगल योग बन रहा है, जिससे इस दौरान 5 राशियों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है.

Mars Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का गोचर सबसे महत्वपुर्ण होता है. क्योंकि ग्रहों के राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है. कुछ राशियां लाभ में रहती है, तो कुछ को बेहद सावधान रहने की जरूरत होती है. ऐसे में अब अप्रैल 2026 मंगल का गोचर मीन राशि (Mangal Gochar 2026) में होने जा रहा हैं. जिसमें शनि पहले से मौजूद हैं, जिसकी वजह से ऐसा होने पर शनि-मंगल योग बन रहा है, इसलिए इस दौरान 5 राशियों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है.

क्या है शनि-मंगल योग ?

अप्रैल में मंगल के मीन राशि में गोचर  करने से शनि-मंगल योग बन रहा है. ज्योतिष में शनि और मंगल दोनों ग्रहों को काफी प्रभावशाली माना गया है. वहीं ज्योतिषियों के अनुसार जब ये दोनों ग्रह एक साथ आते हैं, तो स्थितियाँ थोड़ी अस्थिर हो सकती हैं. मंगल ऊर्जा, गुस्सा और एक्शन का प्रतिक माना जाता है, जबकि शनि अनुशासन, देरी और कर्म का के अनुसार प्रभाव करता है. ऐसे में जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि में होते हैं, तो व्यक्ति के जीवन में उथल-पुथल मचती है, फैसलों में जल्दबाजी होती है, कामों में रुकावटें आ सकती है. इसी वजह से इस दौरान  लोगों को सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी जाती है.  खासकर उन राशिवालों को, जिस पर इसका सीधा असर पड़ता है. आइए जानते हैं अप्रैल में कौन सी राशियां है संकट में

इन 5 राशियों को रहना है अप्रैल में सावधान

मेष राशि (Mesh Rashifal)

अप्रैल में शनि-मंगल योग बनने से मेष राशिवालों को सावधान रहने की जरूरत है, इस दौरान का समय आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है.  किसी कार्य में किए गए प्रयासों में बार-बार अड़चन आ सकती है. ऐसा भी लग सकता है कि मेहनत करने के बाद भी रिजल्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं मिल रहा है. लो एनर्जी महसूस कर सकते हैं, लेकिन आपके लिए अपने रूटीन को संतुलित रखना जरूरी रहेगा. गुस्से पर भी काबू रखें, सोच समझकर किसी पर भरोसा करें

कन्या राशि (Kanya Rashifal)

अप्रैल में मंगल के मीन राशि में गोचर  (Mangal Gochar 2026)  करने से कन्या राशि के लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है. शादीशुदा जीवन और पार्टनरशिप में तनाव बढ़ सकता है. छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है और चिड़चिड़ापन भी महसूस हो सकता है. निवेश के लिए समय अच्छा नहीं. इसलिए किसी की भी बातों में आने से बचें. जल्दीबाजी में कोई फैसला ना करें. घर के बढ़ों की सलहा जरूर माने 

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashifal)

अप्रैल में शनि-मंगल योग बनने से वृश्चिक राशिवालों पर भी बड़ा संकट मंडराने वाला है. धन से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने होंगे. व्यापार और नौकरी में दुश्मन बढ़ सकते हैं. प्रेम संबंधों में भी दूरी या गलतफहमी हो सकती है. जल्दबाजी करने से बचे और शांत दिमाग से फैसले लेना जरूरी होगा. दोस्त या कोई करीबी आपको इस दौरान धोखा दे सकता है

मकर राशि (Makar Rashifal)

अप्रैल में मंगल के मीन राशि में गोचर  (Mangal Gochar 2026)  करने से मकर राशिवालों को भी सावधान रहने की जरूरत है. आप अपने रवैये से किसी को नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए बोलने से पहले सोचें. रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं, इसलिए गुस्से पर भी काबू रखें. धन हानि होने की भी बड़ी संभावना दिख रही है. परिवार या भाई-बहनों के साथ टकराव हो सकता है 

मीन राशि ( Meen Rashifal)

अप्रैल में शनि-मंगल योग बनने से मीन राशिवालों पर भी संकट मंडरा रहा है. आपके व्यवहार में बदलाव आ सकता है, जिससे करीबी रिश्तें प्रभावित हो सकते है. जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, हानि हो सकती है. गुस्से में कही हुई बातें भी किसी दोस्त या साथी को नुकसान पहुंचा सकती है. इस दौरान सेहत को लेकर भूलकर भी लापरवाही न बरतें. किसी पर भी जल्द भरोसा न करें. 

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियों का हम यह दावा नहीं करते कि ये जानकारी पूर्णतया सत्य एवं सटीक है. पाठकों से अनुरोध है कि इस लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. India News इसकी सत्यता का दावा नहीं करता है.

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Share
Published by
Chhaya Sharma

Recent Posts

ये सड़क है या फिल्म सेट? हाईवे पर दुल्हन बन स्टंट करती युवती पर भड़के लोग

Reel Girl on Highway: मुरादाबाद में एक युवती शामिल है, जिसने पूरी तरह से दुल्हन…

Last Updated: May 22, 2026 19:40:51 IST

Joke of the Day: दुख अपना साथी है, इसका अर्थ बताओ? टीचर के पूछने पर लड़के का जवाब सुन ठनक जाएगा माथा

Funny Jokes of the Day: हेल्थ एक्सपर्ट भी खुश रहने की सलाह देते हैं. बता…

Last Updated: May 22, 2026 19:24:06 IST

World Schizophrenia day: कलंक नहीं… बस समझ और सहयोग की जरूरत, अंधविश्वास छोड़ें और सिजोफ्रेनिया से बचें

World Schizophrenia Awareness Day 2026: दुनियाभर में हर साल 24 मई को विश्व सिज़ोफ्रेनिया जागरूकता…

Last Updated: May 22, 2026 19:03:00 IST

Silver Price Today 22 May 2026: चांदी के दामों आई गिरावट या कीमत में हुआ इजाफा, नोट करें शहरों में दाम

Silver Price Today 22 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी शुक्रवार…

Last Updated: May 22, 2026 18:46:44 IST

Scorpio N को कड़ी टक्कर देती है MG Majestor, कौन सी SUV लेना सही, पावर में क्या है बेस्ट

अगर आप Scorpio N और MG Majestor को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस…

Last Updated: May 22, 2026 18:41:54 IST

लेना चाहते हैं वैल्यू फॉर मनी स्मार्टफोन? Vivo S60 vs Vivo T5x किसमें मिलेगा बेहतर कैमरा और फास्ट प्रोसेसर

अगर आप कम बजट में किसी स्मार्टफोन को लेना चाहते हैं तो ऐसे में Vivo…

Last Updated: May 22, 2026 18:38:48 IST