<
Categories: मनोरंजन

फिल्ममेकर सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, खारिज किया केस; जानें क्या है पूरा मामला

Sujoy Ghosh: फिल्म निर्माता सुजॉय घोष को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत. उनपर फिल्म 'कहानी 2' को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन मामले में सुनवाई चल रही थी. चलिए जानते हैं केस की पूरी जानकारी.

Sujoy Ghosh Case Details: सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘कहानी 2’ के मामले में सुजॉय घोष के खिलाफ चल रहे कॉपीराइट उल्लंघन की कार्यवाही रद्द कर दी. कोर्ट ने फिल्ममेकर पर कई सालों से चल रहे इस मुकदमे से पूरी तरह राहत दे दी है. आखिर क्या है यह पूरा मामला? जानिए इस खबर में..

सुप्रीम कोर्ट ने रद्द किया केस

फिल्म निर्माता सुजॉय घोष पर फिल्म ‘कहानी 2’ को लेकर कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगा था. इस केस की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट से उन्हें बड़ी राहत मिली है. आज शुक्रवार यानी 20 मार्च को सर्वोच्च न्यायालय ने कॉपीराइट उल्लंघन मामले में फिल्म निर्माता के खिलाफ चल रही कार्यवाही को रद्द कर दिया. पीटीआई के अनुसार, पीठ ने सुजॉय घोष की याचिका स्वीकार करते हुए कहा, ‘मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 7 जून, 2018 को जारी किया गया समन आदेश और उच्च न्यायालय द्वारा 22 अप्रैल, 2025 को जारी किया गया आदेश रद्द किए जाता है.’

क्या है पूरा मामला?

फिल्ममेकर सुजॉय घोष के खिलाफ शिकायत उमेश प्रसाद मेहता ने दर्ज कराई थी. मेहता का दावा किया कि उन्होंने ‘सबक’ नामक एक स्क्रिप्ट लिखी थी और कॉपीराइट संरक्षण प्राप्त करने के लिए हजारीबाग में एक नोटरी पब्लिक से इसे प्रमाणित करवाया था. शिकायत के अनुसार, मेहता ने घोष से मुलाकात की और एक सिफारिश पत्र प्राप्त किया, जो उनके अनुसार कॉपीराइट प्रक्रिया के लिए आवश्यक था. आरोप है कि सुजॉय घोष ने उमेश मेहता की स्क्रिप्ट की एक फोटोकॉपी अपने पास रखी और जानबूझकर कॉपीराइट का उल्लंघन करते हुए फिल्म ‘कहानी 2’ का निर्माण किया. फिल्म देखने के बाद शिकायतकर्ता ने केस किया. इस पूरे मामले की शुरुआत 2016 में फिल्म आने के बाद शुरू हुई. 

कौन हैं सुजॉय घोष?

सुजॉय घोष भारतीय सिनेमा के एक्टर, डायरेक्टर, फिल्म निर्माता और पटकथा लेखक हैं. इन्होंने ‘झंकार बीट्स’ फिल्म से निर्देशन में डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने साल 2012 में फिल्म ‘कहानी’ बनाई, जिसके लिए उन्हें खूब सराहना मिली. आपको बता दें कि सुजॉय घोष ने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी से इंजीनियरिंग और एमबीए की डिग्री हासिल की. फिल्मों में आने से पहले उन्होंने रॉयटर्स एजेंसी मीडिया प्रभारी का काम किया था. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में सर्दी ने दी दस्तक या अभी बाकी है इंतजार? मौसम का ताजा हाल

Delhi-NCR Weather 12 November 2026: दिल्ली-NCR में आज सुबह हल्की ठंडक और धुंध रहेगी, जबकि…

Last Updated: November 12, 2026 06:25:34 IST

पटाखों का दिया लालच, झाड़ियों में ले जाकर मासूम से दरिंदगी, 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Kashipur Rape Case: उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: November 11, 2026 23:02:12 IST

बेगूसराय में हैवानियत! गैंगरेप केस वापस लेने का दबाव, पीड़िता को छत से फेंका; एक आरोपी गिरफ्तार

Begusarai Gangrape Case: बिहार के बेगूसराय में एक कुछ महीने पहले एक महिला के साथ…

Last Updated: November 11, 2026 22:21:10 IST

Hardoi Accident: त्योहार की खुशियां मातम में बदलीं, गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, IT कंपनी के वाइस चेयरमैन समेत परिवार के 4 की मौत

Hardoi Accident: उत्तर प्रदेश के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को भीषण हादसा हो…

Last Updated: November 11, 2026 22:12:40 IST

Mosque Viral Video: पहले मस्जिद की मीनारों पर फोड़े पटाखे, वीडियो वायरल हुआ तो मांगी नीलेश कुंडल ने माफी!

Nilesh Kundal Apology: गुजरात के नवसारी से सामने आए एक वीडियो ने दीवाली के जश्न…

Last Updated: November 11, 2026 21:58:11 IST

Amul Milk Price Hike: आम आदमी पर बढ़ी महंगाई की मार!मदर डेयरी के बाद अब अमूल ने भी बढ़ाई दूध की कीमत, जानें नई कीमत

Amul Milk Price Hike: मदर डेयरी के दूध की कीमत बढ़ने के बाद अब अमूल…

Last Updated: November 11, 2026 21:33:40 IST