Live TV
Search
Home > एस्ट्रो > 27 सितंबर को सूर्य बदलेंगे नक्षत्र, अगले 14 दिन इन 4 राशियों के लिए रहेंगे खास, धन-करियर में मिलगा लाभ

27 सितंबर को सूर्य बदलेंगे नक्षत्र, अगले 14 दिन इन 4 राशियों के लिए रहेंगे खास, धन-करियर में मिलगा लाभ

Sun Nakshatra Parivartan 2026: 27 सितंबर को दोपहर 1:25 बजे सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करेंगे. ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस बदलाव के बाद अगले 14 दिन मेष, कर्क, सिंह और मीन राशि के जातकों के लिए शुभ माने जा रहे हैं. इस दौरान आत्मविश्वास, करियर, आर्थिक स्थिति, मान-सम्मान और रुके हुए कामों से जुड़े सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बताई गई है.

Written By:
Last Updated: September 24, 2026 18:40:23 IST

Mobile Ads 1x1

Sun Nakshatra Parivartan 2026: 27 सितंबर को सूर्य बदलेंगे नक्षत्र, अगले 14 दिन इन 4 राशियों के लिए रहेंगे खास, धन-करियर में मिल सकते हैं लाभवैदिक ज्योतिष में सूर्य को ग्रहों का राजा माना जाता है. ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सूर्य  की राशि और नक्षत्र में होने वाला परिवर्तन सभी 12 राशियों को अलग-अलग तरह से प्रभावित कर सकता है. पंचांग के अनुसार, 27 सितंबर को दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर सूर्य देव नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. सूर्य के इस बदलाव के बाद अगले करीब 14 दिनों की अवधि कुछ राशियों के जातकों के लिए विशेष मानी जा रही है. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक इस दौरान करियर, आर्थिक स्थिति, मान-सम्मान और रुके हुए कामों से जुड़े सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

मेष राशि वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास

सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार अगले 14 दिनों में आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है. कार्यक्षेत्र में विरोधियों पर आपका प्रभाव बढ़ेगा और अपनी मेहनत का परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रह सकता है. इस दौरान काम को लेकर आपकी सक्रियता और निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर हो सकती है.

कर्क राशि को करियर में मिल सकता है लाभ

कर्क राशि के जातकों के लिए यह अवधि करियर और आर्थिक मामलों में महत्वपूर्ण मानी जा रही है. सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के प्रभाव से लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना जताई जा रही है. व्यापार करने वाले जातकों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं. इसके साथ ही सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ने के भी योग बताए जा रहे हैं.

सिंह राशि पर सूर्य की विशेष कृपा

सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं. इसलिए ज्योतिषीय गणना में इस राशि के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन विशेष महत्व रखता है. अगले 14 दिनों में सिंह राशि के जातकों के पराक्रम और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में अपनी बात प्रभावी तरीके से रखने और जिम्मेदारियां संभालने के अवसर मिल सकते हैं.

मीन राशि के अटके काम हो सकते हैं पूरे

मीन राशि के जातकों के लिए भी सूर्य का यह नक्षत्र गोचर फलदायी बताया जा रहा है. इस अवधि में लंबे समय से रुके हुए कामों को गति मिल सकती है. जिन कार्यों में किसी न किसी वजह से बाधा आ रही थी, उनके पूरे होने के रास्ते खुल सकते हैं. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार यह समय मीन राशि वालों के लिए उपलब्धियों और सकारात्मक बदलाव का अवसर लेकर आ सकता है. ज्योतिष में ग्रहों के नक्षत्र परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना जाता है, लेकिन किसी भी व्यक्ति के जीवन में इसके परिणाम उसकी पूरी जन्मकुंडली और अन्य ग्रहों की स्थिति के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं.

MORE NEWS