<
Categories: एस्ट्रो

Vastu: अगर पूजा घर में हुई यह गड़बड़ी, तो नहीं मिलेगा कोई फल, लग जाएगा देव अपराध!

Pooja Room Vastu Tips: आज हम आपको घर के पूजा स्थान के वास्तु के बारे में बताएंगे कि आपको वहां क्या रखना चाहिए और क्या नहीं.

Vastu For Temple Home: पूजा गृह का अर्थ है देवताओं की उपासना करने का स्थान. आजकल घरों में पूजा स्थान की जगह लोग मंदिर बनवा कर वहां देवताओं की स्थापना करवाने लग गए हैं. दरअसल वैदिक रीति से देव स्थापित मंदिर अत्यंत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का कार्य है. प्राणप्रतिष्ठा के बाद देवता के प्रति बहुत अधिक जिम्मेदारी बढ़ जाती है. जब ऐसा नहीं हो पाता तो देव अपराध लगता है, देवता कुपित होते हैं, जिसका परिणाम अच्छा नहीं होता. घर के पूजा स्थान को मंदिर का आकृति रूप देना तो ठीक है किंतु घर में बड़ी देव मूर्तियों की स्थापना नहीं करवानी चाहिए. यदि करवा चुके हैं तो यह आप पर भारी जिम्मेदारी है, जिसका बोध आपको सदैव होना चाहिए. आइए इस लेख में पूजा गृह से जुड़ी कुछ जरुरी बातों को जानते हैं-

भूलकर भी न लाएं मंदिर की मूर्ति

आजकल लोग जब तीर्थयात्रा पर जाते हैं तो उस तीर्थस्थल की प्रतिमा घर ले आते हैं, और उनकी पूजा करना शुरु कर देते है जोकि पूरी तरह से गलत है. शास्त्र अनुसार किसी प्राचीन मंदिर की मूर्ति लाकर अपने पूजा घर में नहीं रखनी चाहिए, इसके अलावा घर में दो शिवलिंग, दो शंख, दो सूर्य प्रतिमाएं, दो शालिग्राम, तीन दुर्गा प्रतिमाएं नहीं रखनी चाहिए.

बहुत बड़ी मूर्ति दे सकती है नुकसान

एक और बात यहां महत्वपूर्ण है कि घर में एक बालिश्त से कम ऊंचाई की ठोस पाषाण मूर्तियां ही रखना उचित है. इससे बड़ी प्रतिमाएं घर में रखने की शास्त्र अनुमति नहीं देता. कुछ ग्रंथो ने तो आठ अंगुल से बड़ी मूर्तियों को घर में न रखने का निर्देश दिया है. माना जाता है कि यदि मूर्तियां मिट्टी की हैं या अन्दर से खोखली हैं तो इनमें दोष नहीं है.

देवी-देवताओं को न बनाए घर का पहरेदार

कुछ लोग लक्ष्मी, गणेश, कुबेर आदि देवताओं की प्रतिमाओं को प्रवेश द्वार पर लगाना शुभ मानते है यहां एक विचारणीय बात है कि देवता तो सर्वदा पूज्य होते हैं, वे कोई पहरेदार नहीं है. यदि लगा चुके हैं और हटा भी नहीं सकते हैं तो प्रतिदिन आप द्वार पर जाकर उनकी पूजा अर्चना करें. नियमित भोग लगाएं. जो भोग आरती पूजा घर के भगवान की होगी उसी प्रकार द्वार के देवता की भी होगी.

हवन के लिए करें, इस स्थान का प्रयोग

यदि आप प्रतिदिन हवन करते हों तो हवन पूजाघर के आग्नेय कोण में ही करें. यदि आप चाहे तो पूजाघर के इस कोण में एक कुंड भी बनवा सकते हैं. यदि अखंड दीप जलाना हो तो वह भी इसी कोण में ही जलाना चाहिए.
Pandit Shashishekhar Tripathi

Share
Published by
Pandit Shashishekhar Tripathi

Recent Posts

मुलायम सिंह यादव से लेकर नारायण दत्त तिवारी तक…भारत के वो 5 नेता, जिनके बेटों की संदिग्ध हालत में हुई मौत

Prateek Yadav Death: भारत के वो 5 नेता जिनके बेटों की संदिग्ध परिस्थितियों में निधन…

Last Updated: May 13, 2026 15:24:28 IST

डिंडोली में रोज़ बड्स स्कूल का गौरव

सूरत (गुजरात) [भारत], 13 मई: गुजरात हायर सेकेंडरी बोर्ड मार्च 2026 के बोर्ड परीक्षा का…

Last Updated: May 13, 2026 14:22:26 IST

CBSE 12th Result 2026 Today: इन 5 स्टेप्स के जरिये देखने सीबीएसई 12वीं का परिणाम

CBSE 12th Result 2026 Today: 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले 18 लाख से ज्यादा…

Last Updated: May 13, 2026 13:35:27 IST

IPL 2026: विराट कोहली टॉप-10 से OUT, अभी भी रेस में वैभव सूर्यवंशी, किसके सिर पर सजी है ऑरेंज कैप?

IPL 2026 Orange Cap List: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने ऑरेंज कैप…

Last Updated: May 13, 2026 12:25:26 IST

Gold Silver Price Hike: सोना-चांदी खरीदना हुआ महंगा! सरकार ने इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ाई

Gold Silver Price Hike: गोल्ड पर कुल इंपोर्ट ड्यूटी 6 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी…

Last Updated: May 13, 2026 12:23:15 IST

आलिया ही नहीं, उनका बॉडीगार्ड भी है डैशिंग, हॉटनेस के कारण हो रहा वायरल, देखें वीडियो

आलिया भट्ट की Cannes में हालिया मौजूदगी ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है.…

Last Updated: May 13, 2026 11:59:58 IST