India News (इंडिया न्यूज़) Bihar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को बिहार शरीफ के सोहसराय पहुंचे। वे पूर्व सांसद स्व. विजय कुमार यादव के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। जहां उन्होंने पूर्व सांसद स्व. विजय कुमार यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। जब उनका काफिला पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचा, नीतीश कुमार ने स्व. विजय कुमार यादव के तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया। इसी समय, भारतीय जनता दल के संस्थापक जीतन राम मांझी भी उपस्थित थे और उन्होंने भी विजय कुमार यादव के चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित की।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सड़क मार्ग से नालंदा पहुंचे। जहां ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार, और अन्य पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहाँ परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होंने उनका साथ दिया और फिर वापस पटना लौट गए। इस दौरान, जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन के बाद सुरक्षा व्यवस्था को भी चाक-चौबंध कर दिया था और पुलिस बल और मजिस्ट्रेट को तैनात किया था।
Bihar
दरअसल विजय कुमार यादव का निधन 90 वर्ष की उम्र में सोहसराय स्थित 23 सितंबर को उनके आवास पर हो गया था। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी से यह पहली बार 1980 में नालंदा लोकसभा से निर्वाचित हुए थे। इसके बाद दूसरी बार 1994 में और तीसरी बार 1991 में नालंदा लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके थे। विजय कुमार यादव पेशे से वकील थे और सांसद रहते हुए भी न्यायालय जाते रहे।
विजय कुमार यादव का जन्म 1929 में बिहार शरीफ के सोहसराय में हुआ था। तब यह पटना जिला हुआ करता था। 1967 से 1977 तक बिहार शरीफ से विधायक रहे। 1980,1984 एवं 1991 में सांसद बने। विजय कुमार यादव जब राजनीति में सक्रिय थे। तब जिले में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी एक बड़ी ताकत के रूप में उभरी थी।
Also Read:
Get Current Updates on, India News, India News sports, India News Health along with India News Entertainment, and Headlines from India and around the world.