Hindi News / Bihar / Udhakar Singh Sudhakar Singh Said Objectionable Words About Both The Deputy Cms Of Bihar Made This Big Claim Regarding The By Elections

Sudhakar Singh: सुधाकर सिंह ने बिहार के दोनों डिप्टी सीएम लिए कहे अपत्तिजनक शब्द, उपचुनाव को लेकर किया ये बड़ा दावा

India News Bihar(इंडिया न्यूज़),Sudhakar Singh: आरजेडी नेता और बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह ने रविवार (28 अक्टूबर) को भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को रावण का अवतार बताया। उन्होंने यह भी बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने […]

BY: Ashish kumar Rai • UPDATED :
Advertisement · Scroll to continue
Advertisement · Scroll to continue

India News Bihar(इंडिया न्यूज़),Sudhakar Singh: आरजेडी नेता और बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह ने रविवार (28 अक्टूबर) को भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को रावण का अवतार बताया। उन्होंने यह भी बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने रावण वध के दिन धनुष-बाण क्यों फेंका, क्योंकि उन्हें पता था कि असली रावण उनके दोनों तरफ खड़ा है।

UP News: दिवाली से पहले छात्रों को तोहफा, CM योगी ने किया संस्कृत छात्रवृत्ति योजना का शुभारंभ

सुधाकर सिंह ने नीतीश कुमार के बारे में क्या कहा?

सांसद सुधाकर सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को समझ आ गया है कि नकली रावण के पुतले को मारने से काम नहीं चलेगा, पहले उनके बगल में खड़े भाजपा के रावण को मारना होगा।

Bihar Board 12th Result 2025: जारी हुआ बिहार में 12वीं का रिजल्ट, हर बार की तरह लड़कियों ने मारी बाजी, जानिए कौन बना टॉपर

उपचुनाव में महागठबंधन की जीत का दावा करते हुए उन्होंने जेडीयू और जनसुराज के लोगों को चुनावी बरसाती मेंढक बताया। उन्होंने कहा कि ये लोग अपने फायदे के लिए रामगढ़ आए हैं। हमारे लिए तो खाना-नाश्ता किसानों के घर में होता है। रामगढ़ समाजवादियों का गढ़ है। यह किसानों का गढ़ है। जो चुनौती पेश कर रहे हैं, उन्हें फिर हार का सामना करना पड़ेगा। वे फिर चुनाव हारेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव बिल्कुल साफ है। आरजेडी यहां भारी बहुमत से जीतेगी. इस क्षेत्र में उनकी सारी बातें और भाषण बेकार हैं।

जन सुराज के दावे भी फेल होंगे- सुधाकर सिंह

आपको बता दें कि उपचुनाव में आरजेडी ने सुधाकर सिंह के भाई और जगदानंद सिंह के बेटे अजीत कुमार सिंह को रामगढ़ से मैदान में उतारा है, जिनकी रामगढ़ में जीत का दावा किया जा रहा है। सुधाकर सिंह का मानना ​​है कि जन सुराज के दावे भी यहां फेल होंगे और आरजेडी भारी बहुमत से जीतेगी। दरअसल, रामगढ़ आरजेडी की मजबूत पकड़ वाली सीट मानी जाती है।

Bihar Politics: शहाबुद्दीन की बीवी-बेटे के RJD में शामिल होने पर जोश में तेजस्वी यादव, कर दिया ये बड़ा दावा

Tags:

Bihar Latest NewsBihar NewsBihar politicsIndia news Biharlalu yadavsudhakar singh
Advertisement · Scroll to continue

लेटेस्ट खबरें

Advertisement · Scroll to continue