होम / Bigg Boss 17: अभिषेक के बाद ये कंटेस्टेंट होगा घर से बाहर, बदसलूकी करना पड़ा भारी?

Bigg Boss 17: अभिषेक के बाद ये कंटेस्टेंट होगा घर से बाहर, बदसलूकी करना पड़ा भारी?

Simran Singh • LAST UPDATED : January 6, 2024, 12:02 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Bigg Boss 17, दिल्ली: साउथ कोरिया के के-पॉप सिंगर औरा इस समय बिग बॉस 17 में नजर आ रहे हैं। वह एक एपिसोड में अपना आपा खोते हुए नजर आए। औरा ने आयशा खान के मुंह पर तेजी से कंबल फेंका। और इश हरकत के बाद आयशा ने इस चीज का विरोध भी किया। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सिंगर सलमान खान के शो से बाहर होने वाले हैं।

आयशा खान से की बदसलूकी

बता दे कि आयशा बेड पर लेटी हुई थी और उसे दौरान अभिषेक से बात कर रही थी। इस बीच अचानक औरा आए और उनके ऊपर कंबल झटकते हुए फेंक के चले गए। इसके बाद आयशा हकबकाते हुए औरा के पीछे जाने लगी और उन्होंने कहा कि उन्हें लगी है। औरा की इस हरकत को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स भी होने लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। Bigg Boss 17

 

View this post on Instagram

 

A post shared by AOORA (아우라) (@aoora69)

अभिषेक के बाद के-पॉप सिंगर घर से होंगे बाहर?

एपिसोड को देखने के बाद यूजर्स का दावा यह है कि इस हरकत के बाद औरा घर से बाहर होने वाले हैं। जिसमें एक यूजर ने लिखा, “आखिरकार इस लाने का मकसद समझ नहीं आया, खैर यह औरा शो के लिए नहीं था” वही दूसरे यूज़र ने लिखा, “यह हो क्या रहा है इस सीजन में”

परिवार वालों ने दिया था रिएक्शन

औरा की इस हरकत पर परिवार वालों ने भी रिएक्ट करते हुए सवाल उठाए थे। ऐसे में औरा परिवार वालों को समझाते हुए नजर आए कि उन्होंने आयशा पर हमला नहीं किया। जैसा कि सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि उन्होंने गुस्से में चादर खींची थी। उन्होंने कहा उनका ऐसे कुछ भी करने का इरादा नही था।

 

ये भी पढ़े:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT