होम / परिणीति और राघव की शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का लगा मेला, शैलेश लोढ़ा, भाग्यश्री समेत सेलेब्स हुए स्पॉट

परिणीति और राघव की शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का लगा मेला, शैलेश लोढ़ा, भाग्यश्री समेत सेलेब्स हुए स्पॉट

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : September 22, 2023, 8:39 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Parineeti Chopra and Raghav Chadha Wedding: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आप नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) जल्द ही शादी करने वाले हैं। पिछले लंबे समय से दोनों की शादी सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस भी दोनों को दूल्हा-दुल्हन के लिबास में देखने के लिए उत्सुक नजर आ रहें हैं। दिल्ली में अपनी शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन पूरे करने के बाद अब ये कपल राजस्थान के उदयपुर पहुंच चुका है।

इसके साथ ही परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी में शामिल होने के लिए मेहमानों का आना भी शुरू हो गया है। परिवार से लेकर दोस्त तक शादी में शामिल होने के लिए उदयपुर रवाना हो चुके हैं। इसके कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे हैं।

एयरपोर्ट पर नजर आए शैलेश लोढ़ा

हाल ही में, कवि और एक्टर शैलेश लोढ़ा को भी उदयपुर एयरपोर्ट पर पैपराजी ने अपने कैमरा में कैद किया। हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि वह परिणीति और राघव की शादी के लिए इस शहर में आए हैं या नहीं।

एक्ट्रेस भाग्यश्री और उनके पति हुए स्पॉट

शैलेश लोढ़ा से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री और उनके पति हिमालय को भी उदयपुर एयरपोर्ट देखा गया। इस दौरान एक्ट्रेस लाइनिंग शर्ट और डेनिम जींस में खूबसूरत लग रही थीं।

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु भी आईं नजर

परिणीति और राघव की शादी में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा भी पहुंची। वह भी उदयपुर एयरपोर्ट पर मल्टी कलर को-ओर्ड पहने दिखाई दीं।

कल शामिल होंगी प्रियंका चोपड़ा

कुछ रिपोर्टों के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा शुक्रवार शाम को बेटी मालती के साथ अमेरिका से भारत के लिए रवाना होंगी। शनिवार सुबह बहन की शादी के फंक्शन में शामिल होने के लिए पहुंच जाएंगी।

एक्ट्रेस का परिवार भी आया नजर

दोस्त और मेहमानों के साथ-साथ परिणीति चोपड़ा की फैमिली भी उदयपुर पहुंच गई हैं। उदयपुर एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस के माता-पिता और भी एक साथ दिखाई दिए।

 

Read Also: शादी की फेक फोटो वायरल होने पर भड़की साई पल्लवी, ट्वीट कर जताया गुस्सा, कहा- ‘खराब इरादों से फैलाया जा रहा’ (indianews.in)

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT