India News (इंडिया न्यूज़), Dr Prabha Atre, दिल्ली: जानी मानी शास्त्रीय गायिका डॉ. प्रभा अत्रे का शनिवार 92 साल की उम्र में उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया हैं। हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के किराना घराने को रिप्रजेंट करने वाली अत्रे को भारत सरकार ने तीनों पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। जानकारी के मुताबिक एक सूत्र ने कहा, “अत्रे को अपने घर पर सोते समय दिल का दौरा पड़ा। उन्हें शहर के कोथरुड इलाके में एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें सुबह 5.30 बजे मृत घोषित कर दिया गया।” सूत्र ने कहा, चूंकि अत्रे के परिवार के कुछ करीबी सदस्य विदेश में रहते हैं, इसलिए उनका अंतिम संस्कार उनके यहां पहुंचने के बाद किया जाएगा।
13 सितंबर 1932 को जन्मे अत्रे एक वर्सेटाइल पर्सनालिटी के रूप में जानी जाती थे। एक शास्त्रीय गायिका होने के अलावा, उन्होंने एक शिक्षाविद, शोधकर्ता, संगीतकार और लेखिका के रूप में भी काम किया हैं। विज्ञान और कानून में स्नातक, उन्होंने संगीत में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की थी। जनवरी 2022 में उन्हें देश के दूसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान, पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। इससे पहले उन्हें 1990 में पद्म श्री पुरस्कार और 2002 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।
ये भी पढ़े-
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.