होम / Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, मुंबई की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

Sushant Singh Rajput Case: रिया चक्रवर्ती को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, मुंबई की विशेष अदालत ने सुनाया फैसला

Nishika Shrivastava • LAST UPDATED : March 7, 2024, 2:45 pm IST

India News (इंडिया न्यूज़), Sushant Singh Rajput Case Rhea Chakraborty: बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) का साल 2020, 14 जून को निधन हुआ था। एक्टर के निधन के बाद उनके परिवार ने कथित रूप से एक्ट्रेस और गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) पर सुशांत सिंह राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद लंबी जांच-पड़ताल के बाद रिया को ड्रग्स केस मामले में गिरफ्तार भी कर लिया गया था। लेकिन, 28 दिनों के बाद उन्हें जमानत पर जेल से रिहा कर दिया गया। साथ ही सुशांत सिंह राजपूत केस के बाद रिया चक्रवर्ती की विदेशी यात्रा पर भी कोर्ट ने रोक लगा दी थी। अब इस पर विशेष अदालत ने एक बड़ा अपडेट दिया है, जिसके बाद रिया चक्रवर्ती को राहत की सांस मिली है।

रिया चक्रवर्ती इस महीने के अंत में करेंगी विदेश यात्रा

यह भी पढ़े: चार दिन तक दिल्ली में चलेंगे Pulkit Samrat और Kriti Kharbanda के शादी के फंक्शन, शामिल होंगे ये सेलेब्स

जानकारी के अनुसार, मुंबई की एक विशेष अदालत ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित ड्रग्स मामले में आरोपित अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को अपने परिवार के साथ विदेश यात्रा की अनुमति दे दी है। अदालत ने उन्हें होली के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रीलंका जाने की भी अनुमति दे दी है। एनडीपीएस अधिनियम से संबंधित मामलों की सुनवाई कर रहे विशेष अदालत के न्यायाधीश केपी क्षीरसागर ने उसकी याचिका स्वीकार कर ली।

अदालत ने उनके भाई और मामले में सह अभियुक्त शौविक चक्रवर्ती द्वारा दायर एक समान आवेदन को भी अनुमति दे दी। रिया को इस मामले में सितंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के लगभग एक महीने बाद बॉम्बे हाई कोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी। इस मामले में रिया के अलावा उसके भाई शौविक और कई अन्य लोग भी आरोपित हैं।

यह भी पढ़े: ISPL 2024 में नाटू-नाटू पर राम चरण संग डांस करते दिखे Sachin Tendulkar-Akshay Kumar, वीडियो हुआ वायरल

Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT