Top Lord Shiva Actors On Screen: भारत के लोग पूजा-पाठ में काफी विश्वास रखते हैं। ऐसे में टीवी पर कई तरह के प्रोग्रामों का संचालन किया जाता है। यहां पर सास-बहू के शोज के साथ-साथ धार्मिक शोज भी देखने को मिलते हैं। जिन्हें लोग काफी पसंद भी करते हैं। टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने धार्मिक सीरियल में काम कर अपनी पहचान बनाई है और दर्शकों का दिल भी जीता है। ऐसे में आइये जानते हैं उन स्टार्स के बारे में..
मोहित रैना (देवों के देव महादेव)- जब भी भगवान शिव के रोल का जिक्र होता है तब सबसे पहले टीवी इंडस्ट्री के सबसे हैंडसम एक्टर्स में मोहित रैना का नाम आता है। बता दें मोहित को शिव के रोल में फैंस से बहुत प्यार मिला है एक समय के लिए फैंस ने उनकी छवि भगवान शिव के रोल में बना ली थी। उन्होंने टीवी सीरियल देवों के देव महादेव में ये रोल प्ले किया था जो अपने समय में खूब चला था।
तरुण खन्ना (देवी)- तरुण खन्ना ने टीवी सीरियल देवी में महादेव का रोल प्ले किया था। वैसे तो एक्टर कई सारे शोज में ये रोल प्ले कर चुके हैं लेकिन उनके इस रोल को फैन ने काफी पसंद किया था। जिसके बाद कई जगहों पर उन्हें भगवान शिव कहकर फैंस संबोधित करते हैं।
अमित मेहरा (संकटमोचन महाबलि हनुमान)- टीवी एक्टर अमित मेहरा ने भी महादेव का रोल प्ले किया था। उन्होंने टीवी सीरियल संकटमोचन महाबली हनुमान में ये रोल प्ले किया था और फैंस का ध्यान खींचा था।
गुरमीत चौधरी (झलक दिखला जा)- एक्टर गुरमीत चौधरी ने टीवी की दुनिया में भगवान राम का रोल प्ले कर खूब पॉपुलैरिटी हासिल की थी लेकिन उन्होनें टीवी शो झलक दिखला जा में शिव का रूप धारण किया था। उनके इस रूप को फैंस ने भी काफी पसंद किया था। बता दें इस रोल में गुरमीत ने शिव तांडव की परफॉर्मेंस दी थी जो काफी जबरदस्त रही।
विकास मानकतला (नमह)- टीवी एक्टर विकास मानकतला ने शो नमह: में भगवान शिवा का रोल प्ले किया था। उनके इस किरदार को फैंस ने काफी पसंद किया था।
ये भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर बना रहा दुर्लभ महासंयोग, जानें आज का राशिफल
Get Current Updates on News India, India News, News India sports, News India Health along with News India Entertainment, India Lok Sabha Election and Headlines from India and around the world.