अब यूपीआई के जरिए आप अपने पीएफ के पैसे को सीधा अपने बैंक अकाउंट में ट्रांस्फर कर सकते हैं. चलिए आपको आसान स्टेप्स में समझाते हैं इसके बारे में.
EPFO New App: कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए एक अच्छी खबर है. ईपीएफओ (EPFO) एक नया ऐप लाने की तैयारी में है, जिसके जरिए आप पीएफ का पैसा यूपीआई (UPI) के जरिए निकाल सकते हैं. यह ऐप डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देगी, जिससे पीएफ निकालना अब पहले से ज्यादा आसान हो पाएगा. EPFO 3.0 को पीएफ के डिजिटलीरण में अब अलगा कदम माना जा रहा है. यह ऐप उन लोगों के लिए काफी काम आ सकती है, जो अक्सर अपना पीएफ निकालते हुए फंसते हैं.
अब यूपीआई के जरिए आप अपने पीएफ के पैसे को सीधा अपने बैंक अकाउंट में ट्रांस्फर कर सकते हैं. चलिए आपको आसान स्टेप्स में समझाते हैं इसके बारे में.
मिली जानकारी के मुताबिक पीएफ को यूपीआई के जरिए निकालने वाली ऐप को अप्रैल 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिलहाल इस ऐप पर काम जारी है और अभी इसके Data Security System की टेस्टिंग की जा रही है. सभी चीजें हो जाने के बाद इस ऐप को लॉन्च किया सकता है.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब EPFO 3.0 के जरिए अगर कर्मचारी एजुकेशन, मेडिकल और हाउसिंग जैसे कारण बताते हैं तो ऐसे में अपने पीएफ के पैसों का 70 प्रतिशत हिस्सा अपने बैंक अकाउंट में यूपीआई के जरिए ले पाएंगे. माना जा रहा है कि इस ऐप के जरिए ईपीएफ पेंशनरों के लिए भी काफी आसानी होगी और वे भी अपना पैसा सीधे बैंक खाते में ले सकते हैं.
UPI के जरिए पीएफ की निकासी में अब कम समय लग सकता है. माना जा रहा है कि अब कुछ कैटेगरी के तहत आने वाले लोग अब पीएफ का पैसा तुरंत ले सकते हैं. हालांकि, अभी इस बात को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि पीएफ अकाउंट को लिंक करके आप पीएफ का पैसा कैसे निकाल पाएंगे. कर्मचारी अब ऐप की मदद से यह जान सकते हैं कि वे पीएफ का पैसा निकालने के लिए किस कैटेगरी के तहत आते हैं और कितने पैसाे निकाल सकते हैं.
Ramayana Teaser Out: नितेश तिवारी की आगामी फिल्म 'रामायण' के मेकर्स ने लॉस एंजिल्स में…
प्रदूषण और तरह-तरह के केमिकल वाले शैंपू और कंडीशनर लगाने से बाल अक्सर ड्राई हो…
Kal ka Panchang 1 April 2026: कल 1 अप्रैल 2026, बुधवार का दिन है. हिंदू…
IPL 2026 के रोमांच के बीच मुंबई से एक चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने…
इंडिगो को अपना नया सीईओ मिल गया है. नए सीईओ के तौर पर विलियम वॉल्श…
Andaman Nicobar Gas Exploration: इजिप्ट के बाद अब भारत के अंडमान बेसिन में गैस का…