<
Categories: देश

चक्रवात Montha से बदला उत्तर भारत का मिजाज, जानें Delhi से लेकर Bihar तक क्या है मौसम का हाल

Cyclone Montha Update: बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात मोंथा का असर दक्षिण भारत के बाद अब उत्तर  भारत में देखने को मिल रहा है, ऐसे में आप भी जान लीजिये कि आपके शहर का क्या हाल है.

Today Weather update: देशभर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है. बंगाल की खाड़ी में विकसित हुआ चक्रवात मोंथा अब उत्तर और पूर्व भारत के मौसम को प्रभावित कर रहा है. अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में ही कई राज्यों में बादल छाने लगे हैं और बारिश के साथ तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस बार नवंबर की शुरुआत से ही ठंड की दस्तक पहले की तुलना में जल्दी हो सकती है.

दिल्ली- NCR का कैसा है मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में बीते दो दिनों से सुबह और शाम के वक्त सर्द हवाएं चल रही हैं. हल्की धुंध के साथ दिन की शुरुआत हो रही है, जबकि दोपहर में आसमान पर बादलों का डेरा दिखाई दे रहा है. हालांकि, फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान लगातार नीचे जा रहा है. मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 1 नवंबर के बाद दिल्ली-NCR में सर्दी का असर और तेज़ होगा, जिससे सुबह और रात के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी.

बिहार में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार में छठ पर्व के दौरान हुई बारिश ने पहले ही ठंड की शुरुआत कर दी थी, लेकिन अब मोंथा चक्रवात के कारण मौसम फिर से बिगड़ सकता है. राज्य के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका और जमुई जिलों में आज हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, 30 और 31 अक्टूबर को पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा और सुपौल जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. इससे प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड और बढ़ जाएगी.

उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिन तक बारिश का दौर

उत्तर प्रदेश में भी मोंथा चक्रवात का असर साफ नजर आ रहा है. मौसम विभाग ने राज्य के पूर्वी हिस्सों के लिए अगले तीन दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है. वाराणसी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रतापगढ़ और चित्रकूट जैसे जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. इसके चलते अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है. पश्चिमी यूपी में हालांकि मौसम शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन हवा की दिशा बदलने से ठंड धीरे-धीरे बढ़ेगी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Bigg Boss 18: बिग बॉस में ‘बाप-बेटी’ में महाभारत! अरिश्फा पर भड़के काजी तौकीर, बोले – जबान संभाल कर…

Qazi Touqeer Arishfa Khan Fight: बिग बॉस 20 में बाप-बेटी कहे जाने वाले काजी तौकीर…

Last Updated: October 5, 2026 11:08:21 IST

IND VS WI: वैभव सूर्यवंशी IN, 9 खिलाड़ी होंगे बाहर, पहले टी20 को लेकर Gautam Gambhir ने बनाया खतरनाक प्लान; कल लखनऊ में मचेगा धमाल

IND VS WI T20: टी 20 सीरीज़ में भारत के कप्तान श्रेयस अय्यर होंगे, जिन्होंने…

Last Updated: October 5, 2026 10:54:15 IST

Silver Price Today: चांदी खरीदने से पहले जान लें आज का रेट! आपके शहर में 10 ग्राम से 1 किलो तक कितनी कीमत?

Silver Rate Today 5 Oct 2026: चांदी खरीदने वालों के लिए आज के ताजा भाव…

Last Updated: October 5, 2026 10:26:20 IST

कभी लोग हंसते थे, आज मां के साथ दुबई घूम रहा ‘एलियन स्टार’; एक Reel बनी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट

Alien Star Influencer: चूरू के 'एलियन स्टार' मोती मेघवाल मां के साथ दुबई पहुंचे. वायरल…

Last Updated: October 5, 2026 10:02:57 IST

KBC 18: जब आयुष्मान ने बिग बी के लिए गाया ‘कभी कभी’, KBC 18 में दिया यादगार बर्थडे सरप्राइज; भावुक हो गए अमिताभ बच्चन

KBC 18: आयुष्मान खुराना ने KBC 18 में अमिताभ बच्चन को खास अंदाज में जन्मदिन…

Last Updated: October 5, 2026 09:31:10 IST