<
Categories: बिज़नेस

क्या 31 दिसंबर के बाद भी PAN-आधार कर सकते हैं लिंक? जानें नहीं किया तो क्या होगा

Aadhaar–PAN Linking Deadline: अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को अधार से लिंक नहीं किया है तो आज ( 31 दिसंबर) आधार कार्ड को अपने पैन कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख है.

Aadhaar–PAN Linking Deadline: अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को अधार से लिंक नहीं किया है तो आज ( 31 दिसंबर) आधार कार्ड को अपने पैन कार्ड से लिंक करने की आखिरी तारीख है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने सभी पैन कार्ड होल्डर्स को अपने पैन कार्ड को अपने आधार कार्ड से तुरंत लिंक करने का निर्देश दिया है. अगर आप आज दोनों को लिंक नहीं करते हैं तो आपका पैन कार्ड इनऑपरेटिव हो जाएगा. जिन लोगों ने अभी तक ये इस प्रोसेस को पूरा नहीं किया है उन्हे दिए गए तारीख के बाद इसके लिए 1000 रुपये लेट फीस देनी होगी. 

पैन कार्ड को आधार से कैसे लिंक करें?

तो अगर आपने अभी तक अपने पैन कार्ड को अपने आधार से लिंक नहीं किया है तो ऐसा करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

स्टेप 1: सबसे पहले, ऑफिशियल इनकम टैक्स ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं या इस लिंक पर क्लिक करें www.incometax.gov.in/iec/foportal/

स्टेप 2: अब ‘क्विक लिंक्स’ सेक्शन में जाएं और ‘लिंक आधार ऑप्शन’ पर क्लिक करें

स्टेप 3: इसके बाद अपना पैन कार्ड और आधार कार्ड नंबर डालें और वैलिडेट पर क्लिक करें

स्टेप 4: अगर आपका आधार कार्ड पहले से ही आपके पैन से लिंक है तो आपको अपनी स्क्रीन पर एक मैसेज दिखेगा जिसमें लिखा होगा ‘पैन पहले से ही आधार या किसी दूसरे आधार से लिंक है.

स्टेप 5: अगर आपका पैन आपके आधार से लिंक नहीं है और आपने NSDL पोर्टल पर चालान भरा है तो पेमेंट की जानकारी इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग से वैलिडेट हो जाएगी.अपना PAN और आधार कन्फर्म करने के बाद आपको ‘आपकी पेमेंट डिटेल्स वेरिफाइड हैं’ लिखा हुआ एक पॉप-अप नोटिफिकेशन मिलेगा.

स्टेप 6: ज़रूरी डिटेल्स डालने के बाद आपको लिंक आधार ऑप्शन पर क्लिक करना होगा.

स्टेप 7: अब आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आया 6 अंकों का OTP डालना होगा.

स्टेप 8: अब आपको आधार पैन लिंक के लिए अपनी रिक्वेस्ट सबमिट करनी होगी. यह ध्यान रखें कि पैन कार्ड को आधार से लिंक करने में 4 से 5 वर्किंग डेज़ लगते हैं.

आधार और पैन कार्ड को लिंक नहीं करने पर क्या होगा?

अगर आप 31 दिसंबर 2025 तक अपने पैन को आधार से लिंक नहीं करते हैं तो आपका पैन इनऑपरेटिव हो जाएगा और पैन इनऑपरेटिव होने के कारण आपको कई नतीजे भुगतने होंगे. 

  • टैक्स रिफंड नहीं मिलेगा

अगर आपका कोई टैक्स रिफंड बनता है, तो सरकार आपको वह पैसा नहीं देगी.

  • रिफंड पर ब्याज भी नहीं मिलेगा

रिफंड मिलने में देरी होने पर जो ब्याज मिलता है, वह भी नहीं दिया जाएगा.

  • ज्यादा टैक्स कटेगा

सैलरी, बैंक ब्याज या किसी और कमाई पर सामान्य से ज्यादा टैक्स कटेगा.

  • TCS भी ज्यादा लगेगा

किसी लेन-देन पर अगर TCS (Tax Collected at Source) लगता है तो वह भी ज्यादा दर से लिया जाएगा.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

चोरो का आतंक! लॉक स्कॉर्पियो को खिलौना समझकर उड़ा ले गए बदमाश, वायरल वीडियो देख उड़ जाएंगे आपके भी होश!

बिहार शरीफ में लॉक स्कॉर्पियो की लाइव चोरी का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो!…

Last Updated: March 24, 2026 23:32:00 IST

किसी के दिल की धड़कन बनकर जीवित रहेंगे हरीश राणा, आंखों की कॉर्निया और हार्ट के वॉल्व AIIMS को डोनेट

Harish Rana Organ Donation: गाजियाबाद के 32 वर्षीय हरीश राणा अब इस दुनिया में नहीं…

Last Updated: March 24, 2026 23:25:25 IST

Leander Paes: खेल के मैदान के बाद अब राजनीति की पिच पर उतरेंगे लिएंडर पेस? BJP के साथ सीक्रेट मीटिंग से मचा हड़कंप!

West Bengal Election 2026: क्या बंगाल चुनाव में दिखेगा लिएंडर पेस का जलवा? BJP के…

Last Updated: March 24, 2026 23:11:06 IST

क्या अजिंक्य रहाणे का कटेगा पत्ता? KKR ने रिंकू सिंह को बनाया उपकप्तान, भविष्य में बनेंगे कैप्टन?

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लिया है. उन्होंने रिंकू…

Last Updated: March 24, 2026 21:55:32 IST

काभा एविएशन अकैडमी ने पूरे किए 1 वर्ष, स्टाफ व छात्रों ने मनाया उत्सव

सूरत (गुजरात), मार्च 24: शहर की प्रतिष्ठित संस्था काभा एविएशन अकैडमी ने सफलता पूर्वक अपने…

Last Updated: March 24, 2026 21:13:11 IST

RCB Sold: बदल गया मालिक! राजस्थान रॉयल्स को पीछे छोड़ RCB बनी सबसे महंगी टीम, जानें कौन है नया बॉस?

RCB चैंपियंस का नया दौर! 17,000 करोड़ की डील के साथ बिड़ला ग्रुप के नाम…

Last Updated: March 24, 2026 21:48:22 IST