<
Categories: बिज़नेस

Job Change Alert: नौकरी चली गई या छोड़ दी, देखें PF ब्याज मिलेगा या नहीं? EPFO के नियम समझें

EPFO News: क्या आप जानते हैं, आपके नौकरी छोड़ने के कितने साल तक PF अकाउंट पर ब्याज मिलता है, या आपको नौकरी से निकालेन पर PF अकाउंट के ब्याज पर क्या असर पड़ता है, देखें EPFO क्या कहता है.

EPFO News: कोई भी व्यक्ति नौकरी बदलता है या छोड़ता है तो एक सवाल जो उसके दिमाग में घुमते रहता है वो है कि, क्या उनके PF अकाउंट पर ब्याज मिलते रहेगा या नहीं. प्राइवेट नौकरी करने वाले कर्मचारियों का EPFO में एक कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) खाता खुलता है, जिसमें वे हर महीने अपनी बेसिक सैलरी का 12 प्रतिशत जमा करते हैं. और इसी पैसों पर सरकार सलाना ब्याज देती है. चलिए जानते हैं, इस ब्याज व्यवस्था को लेकर सरकार का EPFO नियम क्या कहता है.

नौकरी छोड़ने के बाद PF पर ब्याज मिलता है या नहीं?

कई प्राइवेट नौकरी पेशा लोगों को यह डर बना होता है कि कब उनको नौकरी से निकाल दिया जाएगा और कितना समय तक घर बैठना पड़ेगा. फिर घर बैठने के बाद उनके PF अकाउंट पर ब्याज मिलेगा या नहीं. बहुत लोगों को यह पता है कि 3 साल तक नौकरी नहीं करने पर ब्याज नहीं मिलता है या 3 साल तक यदि PF अकाउंट में कोई एक्टिविटी नहीं होती है तो PF अकाउंट इनएक्टिव हो जाती है.
लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है, नौकरी छोड़ने के बाद भी आपको PF अकाउंट के पैसों पर ब्याज मिलते रहता है.

PF अकाउंट पर कब तक मिलता है ब्याज

बहुत लोगों के मन में एक सवाल यह भी आता है कि आखिर कब तक PF अकाउंट में ब्याज मिलता है. जब आप नौकरी गंवा देते हैं या नौकरी छोड़ देते हैं तो नौकरी छोड़ने के 3 साल तक PF खाता एक्टिव माना जाता है. लेकिन 3 साल के बाद यदि आप नौकरी नहीं करते हैं तो खाता इनऑपरेटिव कैटेगरी में चला जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं की ब्याज नहीं मिलेगा. आपको ब्याज मिलते रहता है.

कितना ब्याज मिलता है?

तीन साल नौकरी छोड़ने के बाद जब खाता इनऑपरेटिव हो जाता है, तो इनऑपरेटिव खाते पर भी EPFO द्वारा घोषित दर से ब्याज मिलते रहता है. वर्तमान समय के वित्त वर्ष 2024-25 के लिए यह रेट 8.25 प्रतिशत था.

Vipul Tiwary

डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए, विपुल लेटेस्ट ट्रेंड्स, एक्सपर्ट ओपिनियन और फैक्ट-आधारित कंटेंट के जरिए पाठकों को अपडेट रखते हैं. ये लाइफस्टाइल, हेल्थ, फाइनेंशियल अवेयरनेस और बैंकिंग सेक्टर से जुड़े विषयों पर गहरी समझ और रिसर्च आधारित लेखन के लिए जाने जाते हैं.

Recent Posts

Raghav Chadha: पद छीना, बोलने का समय रोका… फिर भी नहीं झूके राघव चड्डा; वीडियो के जरिए AAP को दिया करारा जवाब

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा ने X पर अपना बचाव करते हुए कहा कि…

Last Updated: April 4, 2026 17:02:28 IST

चिंता (Anxiety) को समझें: पुणे में Calida Rehab के साथ सही इलाज और रिकवरी का रास्ता

कई लोगों को बिना किसी स्पष्ट कारण के घबराहट, बेचैनी या दिल की धड़कन तेज…

Last Updated: April 4, 2026 17:00:53 IST

UPPSC में किया कमाल, हासिल की तीसरी रैंक, अब बने SDM

UPPSC Story: लगन, मेहनत और ईमानदारी की मिसाल अभय प्रताप सिंह ने UPPSC में तीसरी…

Last Updated: April 4, 2026 16:57:41 IST

कांग्रेस में मतभेद! राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, वहीं थरूर व कमलनाथ ने की सरकार की तारीफ

इन दिनों ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच में तनाव जारी है. इसको लेकर राहुल…

Last Updated: April 4, 2026 16:50:01 IST

CNG vs Hybrid vs Electric Car: कौन सी कार लेना है सही? किसमें मिलेगी कितनी माइलेज, क्या रहेगी ज्यादा किफायती

पेट्रोल-डीजल की तुलना में यह कारें भी काफी किफायती मानी जाती हैं. लेकिन, वास्तव में…

Last Updated: April 4, 2026 16:48:58 IST

Delhi News: मोती नगर में हुई बड़ी वारदात, बोरे में मिली रहस्यमयी लाश, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के मोती नगर थाना इलाके में एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में हड़कंप मचा…

Last Updated: April 4, 2026 16:46:57 IST