Live TV
Search
Home > बिज़नेस > घर में खड़ी बाइक से होगी कमाई, जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर लाइसेंस तक की पूरी प्रक्रिया

घर में खड़ी बाइक से होगी कमाई, जानिए रजिस्ट्रेशन से लेकर लाइसेंस तक की पूरी प्रक्रिया

अब निजी बाइक और स्कूटर से भी Rapido, Ola और Uber के जरिए कमाई कर सकेंगे. जानिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की अपील क्या है.

Written By:
Published: November 19, 2026 14:51:00 IST
Last Updated: 2026-11-19 15:04:38

Mobile Ads 1x1

अब निजी बाइक और स्कूटर रखने वाले लोगों के लिए कमाई का एक नया रास्ता खुल सकता है. अगर आपके पास अपनी मोटरसाइकिल या स्कूटर है, तो आप Rapido, Uber और Ola जैसे एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म से जुड़कर यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचा सकते हैं. केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सभी राज्यों से निजी दोपहिया वाहनों को बाइक टैक्सी के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति देने की अपील की है. इस पहल से उन लोगों को खास फायदा मिल सकता है, जो अपनी मौजूदा बाइक से अतिरिक्त आमदनी करना चाहते हैं.

20 करोड़ लोगों के लिए रोजगार का रास्ता खुलने की उम्मीद

दिल्ली में बुधवार को आयोजित RIDE कार्यक्रम के दौरान नितिन गडकरी ने कहा कि अगर सभी राज्य निजी मोटरसाइकिलों से बाइक टैक्सी चलाने की अनुमति देते हैं, तो करीब 15 से 20 करोड़ लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा हो सकते हैं.

उन्होंने राज्यों के परिवहन आयुक्तों से इस व्यवस्था को लागू करने की दिशा में कदम उठाने की अपील की. गडकरी के मुताबिक, इस पहल से बेरोजगार युवाओं और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को रोजगार मिल सकता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि लोगों को काम शुरू करने के लिए नया वाहन खरीदने पर बड़ी रकम खर्च नहीं करनी होगी.

Motor Vehicle Aggregator Guidelines 2025 में क्या है प्रावधान?

केंद्र सरकार ने जुलाई 2025 में Motor Vehicle Aggregator Guidelines 2025 जारी की थीं. इन नियमों के तहत राज्य सरकारों को निजी यानी नॉन-ट्रांसपोर्ट मोटरसाइकिलों को एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म के माध्यम से यात्रियों को ले जाने की अनुमति देने का अधिकार दिया गया है.

हालांकि, यह सुविधा पूरे देश में अपने आप लागू नहीं होती. संबंधित राज्य सरकार की मंजूरी मिलने के बाद ही निजी बाइक को कमर्शियल यात्री परिवहन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.

किन राज्यों में लागू हुई व्यवस्था?

नितिन गडकरी के अनुसार, राजस्थान ने इन गाइडलाइंस को पूरी तरह लागू कर दिया है. वहीं उत्तर प्रदेश और हरियाणा में इसे आंशिक रूप से लागू किया गया है. बाकी राज्यों में इस व्यवस्था को लागू करने के लिए अलग-अलग स्तर पर फैसले लेने होंगे.

बाइक टैक्सी चलाने के लिए क्या करना होगा?

अगर आपके राज्य में निजी बाइक से टैक्सी चलाने की अनुमति है, तो आप Rapido, Ola या Uber जैसे प्लेटफॉर्म से जुड़ने की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं.

इसके लिए कुछ जरूरी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी:

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन: संबंधित बाइक टैक्सी प्लेटफॉर्म पर ड्राइवर या राइडर के तौर पर आवेदन करना होगा.

जरूरी दस्तावेज: वैध ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात और अन्य निर्धारित दस्तावेज जमा करने होंगे.

वाहन की जांच: बाइक और ड्राइवर का प्लेटफॉर्म के नियमों के अनुसार वेरिफिकेशन कराया जाएगा.

राज्य के नियम: संबंधित राज्य सरकार की अनुमति और एग्रीगेटर लाइसेंस से जुड़ी शर्तों का पालन करना होगा.

सुरक्षा नियम: यात्रियों की सुरक्षा के लिए निर्धारित ट्रेनिंग और दूसरी जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी.

इस तरह निजी बाइक को कमाई का जरिया बनाने का विकल्प मिल सकता है. हालांकि, बाइक टैक्सी शुरू करने से पहले अपने राज्य में लागू नियमों और संबंधित प्लेटफॉर्म की पात्रता शर्तों की जानकारी लेना जरूरी है.

यह भी पढ़ें:  City Union Bank में संदिग्ध ट्रांजैक्शन से हड़कंप! क्या NEFT और RTGS से पैसे भेजने में आएगी दिक्कत? 

MORE NEWS