Chhath Puja 2026: छठ पूजा 2026: लोक आस्था का महापर्व छठ आज यानी 15 नवंबर 2026, रविवार को पूरे श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है. आज छठ पूजा का तीसरा दिन है. इस दिन व्रती महिलाएं और पुरुष नदी, तालाब और घाटों पर पहुंचकर डूबते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगे. छठी मैया और सूर्य देव की पूजा के लिए छठ घाटों पर विशेष तैयारियां की गई हैं. अगर आप भी आज संध्या अर्घ्य देने जा रहे हैं, तो जान लीजिए पूजा का शुभ समय, विधि, मंत्र और जरूरी सामग्री.
छठ पूजा 2026 का पूरा कार्यक्रम और शुभ समय
छठ महापर्व चार दिनों तक मनाया जाता है. इस साल 15 और 16 नवंबर को छठ पूजा के मुख्य अनुष्ठान किए जाएंगे. यहां देखें पूजा का पूरा कार्यक्रम और सूर्यास्तसूर्योदय का समय.
- 15 नवंबर, रविवार: संध्या अर्घ्य (डूबते सूर्य की पूजा)
- 16 नवंबर, सोमवार: उषा अर्घ्य (उगते सूर्य की पूजा) और व्रत का पारण
- सूर्यास्त का समय: शाम 5:17 बजे
- सूर्योदय का समय: सुबह 6:36 बजे
सूर्य देव को अर्घ्य देते समय पढ़ें ये मंत्र
- मंत्र 1: ॐ सूर्याय नमः.
- मंत्र 2: ॐ आदित्याय नमः.
- मंत्र 3: ॐ घृणि सूर्याय नमः.
कैसे करें छठ पूजा की संध्या अर्घ्य की पूजा?
छठ पूजा के दिन व्रती सुबह से ही पूजा की तैयारियों में जुट जाते हैं. शाम को बांस के सूप और टोकरी में फल, ठेकुआ, नारियल और पूजा की अन्य सामग्री सजाई जाती है.
- सबसे पहले छठ घाट पर पहुंचकर पूजा की जगह तैयार करें.
- बांस के सूप में फल, ठेकुआ और अन्य प्रसाद रखें.
- सूर्यास्त के समय नदी या तालाब के पानी में खड़े हों.
- तांबे या अन्य पात्र से सूर्य देव को जल अर्पित करें.
- सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करके परिवार की सुखसमृद्धि की कामना करें.
- इसके बाद छठी मैया के पारंपरिक गीत गाएं.
छठ पूजा की सामग्री लिस्ट
- बांस का सूप और टोकरी
- ठेकुआ और चावल के लड्डू
- नारियल और गन्ना
- केला, सेब, संतरा और अन्य फल
- नींबू, अदरक और हल्दी
- पान, सुपारी और लौंग
- दीपक, घी और धूप
- फूल, अक्षत और सिंदूर
- दूध और गंगाजल