<
Categories: बिज़नेस

शादी के बाद आधार कार्ड में जोड़ना है पति का नाम? इन आसान स्टेप्स में ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस

आमतौर पर लोग इसे एक जटिल काम समझकर नजरअंदाज करते रहते हैं, लेकिन वास्तव में देखा जाए तो यह कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है बल्कि, आसानी से होने वाला एक काम है. चलिए जानते हैं महिलाएं आधार कार्ड में पति का नाम कैसे अपडेट करा सकती हैं.

steps to update husband name in aadhar card: आज के समय में आधार कार्ड सिर्फ एक पहचान पत्र नहीं, बल्कि सरकारी कामों से लेकर खुद के पर्सनल कामों को कराने तक में आधार कार्ड अनिवार्य माना जाता है. अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है तो कानूनी रूप से आप भारत के नागरिक नहीं माने जाते हैं. इसलिए आपके पास एक वैलिड और अपडेटेड आधार कार्ड होना बेहद जरूरी है. अक्सर महिलाओं को शादी के बाद अपने आधार कार्ड में पति का नाम जोड़ने या अपडेट कराने की जरूरत पड़ती है.

आमतौर पर लोग इसे एक जटिल काम समझकर नजरअंदाज करते रहते हैं, लेकिन वास्तव में देखा जाए तो यह कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है बल्कि, आसानी से होने वाला एक काम है. चलिए जानते हैं महिलाएं आधार कार्ड में पति का नाम कैसे अपडेट करा सकती हैं. 

कैसे अपडेट कराएं पति का नाम?

पति का नाम अपडेट कराने के लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है और अपॉइंटमेंट लेकर Aadhaar Update/Correction Form ले लेना है. अब आपको इस फॉर्म पर C/o (Care of में अपने पति का नाम लिख देना है. इसके बाद आपको मैरिज सर्टिफिकेट के साथ ही अपने पति का आधार कार्ड देना है. आप चाहें तो पासपोर्ट (जिसमें पति का नाम हो) के साथ ही साथ ज्वॉइंट बैंक अकाउंट स्टेटमेंट भी दे सकते हैं. अब आपको फिंगरप्रिंट स्कैन कराना है, जिसके बाद आपके पास URN नंबर आ जाएगा. अब आप अपना आधार कार्ड ऑनलाइन भी ट्रैक कर सकते हैं कि आधार अपडेट हुआ है या अभी भी प्रोसेस में ही है. 

किन गलतियों से बचने की है जरूरत?

अपने आधार कार्ड में पति का नाम अपडेट कराते समय आपको कुछ गलतियों को करने से हमेशा बचने की जरूरत है. ऐसे में आपको कुछ गलतियां करते समय हमेशा बचने की जरूरत है. इसके लिए आपको पति के नाम के बदले Address (Care of का ऑप्शन भरने की जरूरत है. आपका जो आधार कार्ड नंबर आपके मोबाइल से लिंक है, उसे ओटीपी के लिए अपने पास रखना चाहिए. ऐसे में आपको अधूरे या फिर गलत दस्तावेज बिलकुल नहीं देने चाहिए. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

पुरानी रंजिश, चलती कार और खौफनाक अंजाम…कानपुर में बीरू की मौत की खौफनाक कहानी

Kanpur Biru Singh Bhadauria death: कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र में 37 वर्षीय बीरू…

Last Updated: October 21, 2026 23:19:45 IST

पापांकुशा एकादशी पर भद्रा-पंचक का साया, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, व्रत पारण का समय और विधि

When is Papankusha Ekadashi: पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्टूबर 2026, गुरुवार को रखा जाएगा.…

Last Updated: October 21, 2026 23:12:19 IST

Smart Phone Market: दिवाली के बावजूद स्मार्टफोन बाजार में 26% की गिरावट, 10 साल के निचले स्तर पर शिपमेंट

Smart Phone Market: भारत में जुलाई-सितंबर 2026 के दौरान स्मार्टफोन शिपमेंट 26 फीसदी गिरकर 3.58…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:19 IST

फिल्मों से ही नहीं, बिजनेस से भी करोड़ों कमा रहीं सामंथा रूथ प्रभु, खुशबू के ब्रांड ने पार किया 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा

Samantha Ruth Prabhu: साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु अपनी फिल्मों के साथ ही अपने बिजनेस…

Last Updated: October 21, 2026 22:54:16 IST

Chitrakoot viral video: अभी जिंदा हूं तो जी लेने दो…चित्रकूट में शराब की दुकान पर वर्दीधारी का वीडियो वायरल, खाकी पर उठे सवाल

Chitrakoot viral video: चित्रकूट में शराब की दुकान से जुड़े एक वीडियो के वायरल होने…

Last Updated: October 21, 2026 22:37:26 IST

दुर्गा विसर्जन के दौरान चाकूबाजी, दोस्त को बचाने आए 9वीं के छात्र की मौत; हिरासत में चार नाबालिग

Delhi Murder Case: दिल्ली के पीतमपुरा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के बीच किसी बात को…

Last Updated: October 21, 2026 22:30:14 IST