<
Categories: मनोरंजन

खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आएंगे ये स्टार्स, शहनाज गिल, तान्या मित्तल और गौरव खन्ना समेत ये सेलिब्रिटी लेंगे रिस्क

टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने शो के कुछ कंटेस्टेंट्स के बारे में जानकारी दी है. हालांकि अभी तक मेकर्स ने सारे कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी नहीं की है.

Khatron Ke Khiladi Season 15: रियलिटी टीवी शो खतरों के खिलाड़ी के 14 सीजन लाइव हो चुके हैं. वहीं फैंस अब इसके 15वें सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसको लेकर काफी समय से चर्चा भी हो रही है. हालांकि अब खतरों के खिलाड़ी 15 जल्दी ही रिलीज होने वाला है. इसके लिए पहले मेकर्स ने प्रोमो भी जारी किया था. हालांकि ये प्रोमो एआई पर आधारित था. इस प्रोमो में कंटेस्टेंट्स का चेहरा नहीं दिखाया गया था. वहीं अब खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के कंटेस्टेंट्स की जानकारी सामने आई है. 

नजर आएंगे ये एक्टर्स

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो इस बार दर्शकों को अपने कुछ बेहतरीन और पसंदीदा एक्टर्स देखने को मिल सकते हैं. खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में बिग बॉस 13 में अपनी बातों, अदाओं और टैलेंट से दिलों पर राज करने वाली शहनाज गिल नजर आने वाली हैं. इसके साथ ही बिग बॉस 17 फेम समर्थ जुरेल और बिग बॉस 19 के विजेता गौरव खन्ना और बिग बॉस 19  फेम तान्या मित्तल भी इस सीजन में नजर आने वाली हैं. इतना ही नहीं खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में मशहूर कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान के पति शिरीष कुंदर भी नजर आ सकते हैं.

कब शुरू होगा खतरों के खिलाड़ी 15?

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 के आने का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. इसकी रिलीज और अपने पसंदीदा एक्टर्स को रिस्क लेते देखने के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं. वहीं सोशल मीडिया पर जानकारी मिली है कि खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 की शूटिंग मई में शुरू होने वाली है. वहीं शो जून या जुलाई में आने की उम्मीद है. हालांकि मेकर्स ने अब तक इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है.  वहीं अब धीरे-धीरे मेकर्स सभी कंटेस्टेंट्स के फेस रिवील कर सकते हैं.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

ODI World Cup 2027: वर्ल्ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, 2 अक्टूबर से शुरू होगा टूर्नामेंट, ICC ने किया ऐलान

आईसीसी ने ODI World Cup 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह टूर्नामेंट 2…

Last Updated: October 1, 2026 23:54:40 IST

ई-चालान का भुगतान न करने वालों पर सख्त हुआ सुप्रीम कोर्ट, वाहनों को जब्त करने का दिया आदेश; 23,000 करोड़ रुपये से अधिक के यातायात जुर्माने लंबित

सर्वोच्च न्यायालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लंबित यातायात जुर्माने की वसूली करने…

Last Updated: October 1, 2026 20:40:23 IST

Maharashtra News: रायगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा! पिकनिक पर आये स्कूल के 8 बच्चों की डूबने से हुई मौत, जानें पूरा मामला

रायगढ़ में एक हादसे में सैर के लिए दिवेआगर आए आठ लोग डूब गए. प्रारंभिक…

Last Updated: October 1, 2026 20:10:31 IST

बैटरी केज के अंदर: 21 पोल्ट्री इकाइयों की जांच में व्यापक चोटें सामने आईं

हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु की 21 लेयर-हेन पोल्ट्री इकाइयों की एक जांच में…

Last Updated: October 1, 2026 20:07:57 IST

गणेशोत्सव बना जीवनदान का उत्सव: एक लाख से अधिक भक्तों ने लिया अंगदान का संदेश

गणेशोत्सव केवल भक्ति और श्रद्धा का पर्व नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक विचारों और…

Last Updated: October 1, 2026 18:37:26 IST