Live TV
Search
Home > बिज़नेस > Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: दिवाली से पहले केरल सरकार का तोहफा, सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ा; अब होगा फायदा ही फायदा

Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया. बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी, भुगतान नवंबर से होगा. बकाया राशि पर अलग आदेश आएगा.

Written By:
Edited By: Uttam Ojha
Last Updated: 2026-10-20 15:10:08

Mobile Ads 1x1
Kerala DA hike: केरल सरकार ने केरल पिरवी से पहले लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात दी है. राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस फैसले के बाद अब डीए 35% से बढ़कर 37% हो जाएगा.

कब से लागू होगा नया DA?

वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, लेकिन इसका भुगतान 1 नवंबर 2026 से लागू होगा. बढ़ा हुआ डीए अक्टूबर के वेतन के साथ दिया जाएगा, जिसका वितरण नवंबर में होगा. वहीं पेंशनर्स को संशोधित महंगाई राहत (DR) का भुगतान नवंबर 2026 की पेंशन के साथ मिलेगा. सरकार ने साफ किया है कि 1 जनवरी 2026 से बकाया राशि को लेकर अलग से आदेश जारी किया जाएगा.

सरकार पर बढ़ेगा बोझ

डीए बढ़ोतरी से राज्य सरकार पर हर महीने 96 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आएगा. आदेश में कहा गया है कि स्थानीय निकायों और नगरपालिकाओं को इसका अतिरिक्त खर्च अपने खुद के कोष से वहन करना होगा.

लंबे समय से हो रही थी मांग

कर्मचारी संगठन लंबे समय से डीए बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे. इससे पहले फरवरी 2026 में सरकार ने डीए और डीआर को 25% से बढ़ाकर 35% किया था. अब 9 महीने बाद फिर से 2% की बढ़ोतरी की गई है.

किसे मिलेगा फायदा?

  • राज्य सरकार के सभी कर्मचारी और शिक्षक
  • एडेड स्कूल, कॉलेज और पॉलिटेक्निक के स्टाफ
  • फुल-टाइम कॉन्टिजेंट कर्मचारी
  • लोकल गवर्नमेंट कर्मचारी और पार्ट-टाइम टीचर्स
  • सभी पेंशनर्स, फैमिली पेंशनर और एक्स-ग्रेशिया पेंशनर

ये भी पढ़ें: 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 22 अक्टूबर को बढ़ेगी सैलरी? जानिए कितनी बढ़ेगी पेंशन

कौन रहेगा बाहर?

KSRTC जैसे पब्लिक सेक्टर निगम और अपने खुद के वेतन स्ट्रक्चर वाले निगमों के कर्मचारी इस बढ़ोतरी के दायरे में नहीं आएंगे. यह लाभ सिर्फ सीधे तौर पर राज्य सरकार के DA नियमों से जुड़े कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए है.

ये भी पढ़ें:  PM Kisan 24th Installment Date: पीएम किसान की 24वीं किस्त की तारीख पक्की! खाते में आएंगे 2000, पर ये किसान रह जाएंगे वंचित

MORE NEWS