<
Categories: बिज़नेस

Ladli Behna Yojana: 13 मई को जारी होगी लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त, इन आसान स्टेप्स में चेक करें स्टेटस

इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पूरी सक्रियता से काम किया जा रहा है. अगर आपने अब तक लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं उठाया है तो ऐसे में आप इसके लिए पंजीकरण कर सकती हैं.

Ladli Behna Yojana 36th Installment: मध्यप्रदेश में चल रही लाड़ली बहना योजना काफी चर्चा में रहती है. इस योजना से हजारों लाखों महिलाएं योजना का लाभ उठा रही हैं. इस बार लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त आनी है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 मई को नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मुंगवानी से सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना योजना के तहत सहायता राशि देंगे. कार्यक्रम को लेकर तैयारी काफी तेज है.

इस कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा पूरी सक्रियता से काम किया जा रहा है. अगर आपने अब तक लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं उठाया है तो ऐसे में आप इसके लिए पंजीकरण कर सकती हैं. 

हर महीने मिलती है 1500 की मदद

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लाड़ली बहना योजना के तहत हर महिला को 1500 रुपये प्रति महीने की आर्थिक मदद की जाती है. फिलहाल 1 करोड़ 25 लाख से भी ज्यादा महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है. दरअसल, सरकार द्वारा दी जाने वाली यह आर्थिक मदद केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए है. जानकारी के मुताबिक अब तक 54 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि बहनों को दी जा चुकी है. जिस तरह से किसान विकास सम्मान निधि योजना सके तहत किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है ठीक उसी प्रकार इस योजना में महिलाओं की आर्थिक रूप से मदद कर  उन्हें एक धनराशि प्रदान की जाती है. 

किस्त का स्टेटस कैसे देखें?

अगर आप लाड़ली बहना योजना की 36वीं या किसी भी किस्त का स्टेटस चेक करना चाहते हैं तो ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाना होगा. अब आपको आवेदन व भुगतान की स्थिति पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन नंबर देना होगा, जिसके बाद आपको ओटीपी रिसीव होगा. इसके बाद आप आसानी से इस योजना की किस्त का पता लगा पाएंगे. 

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर ब्लास्ट ने मचाई भारी तबाही! दो मंजिला मकान हुआ जमींदोज, मलबे में दबकर 4 की मौत

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर ब्लास्ट से दो मंजिला मकान धराशायी हो गया. हादसे…

Last Updated: September 29, 2026 08:08:01 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल भरवाने से पहले जान लें आज का रेट, दिल्ली से मुंबई तक कीमतों में बड़ा फर्क

Petrol Diesel Price Today 29 September: 29 सितंबर को पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ा बदलाव…

Last Updated: September 29, 2026 07:44:34 IST

The Paradise Box office Collection: 5 दिन में भी 100 करोड़ नहीं छू पाई ‘द पैराडाइज’, बॉक्स ऑफिस पर थमी नानी की रफ्तार; देखें अब तक का कलेक्शन

The Paradise Box office Collection: नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत…

Last Updated: September 29, 2026 07:28:48 IST

Weather Today 29 September 2026: दिल्ली-NCR से बिहार तक आज कैसा रहेगा मौसम? बारिश होगी या नहीं, जानें ताजा अपडेट

Aaj Ka Mausam 29 September 2026: दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश और बिहार में आज मौसम सामान्य…

Last Updated: September 29, 2026 06:54:56 IST

सुप्रीम कोर्ट में 3 नए जजों की होगी एंट्री! कॉलेजियम ने इन तीन हाईकोर्ट चीफ जस्टिस के नाम भेजे

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने गुजरात, दिल्ली और तेलंगाना हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुनीता…

Last Updated: September 28, 2026 23:24:48 IST

मैदान से गायब हुए दीपक चाहर के तीन महंगे बैट, सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर बोले- मुझसे पैसे मांग लेते

Deepak Chahar bat stolen: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर के प्रैक्टिस के दौरान तीन महंगे…

Last Updated: September 28, 2026 22:32:29 IST