<
Categories: बिज़नेस

LIC Vs Mutual Fund: कौन है निवेश का बेहतर विकल्प? रिटर्न और भविष्य के लिए क्या रहेगा आपके लिए ज्यादा किफायती

हालांकि, पिछले कुछ समय से म्यूचुअल फंड्स भी काफी लोकप्रिय हुए हैं और बहुत से लोग इसमें इनवेस्ट करके अच्छा रिटर्न भी कमा रहे हैं. लेकिन, अगर आप कहीं निवेश करने जा रहे हैं तो सबसे पहले इन दोनों के बीच के अंतर के बारे में जान लेना सही रहेगा.

LIC Vs Mutual Fund: आज के समय में केवल कमाई करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उस कमाई को सही और सुरक्षित जगह निवेश करना भी उतना ही जरूरी माना जाता है. आजकल बच्चों की पढ़ाई से लेकर शादी करने तक का खर्च इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अगर पैसे नहीं हों तो आगे चलकर लोगों को फाइनेंशियल समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. निवेश करने की बात पर LIC का सबसे पहले लिया जाता है. LIC को निवेश का एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. 

हालांकि, पिछले कुछ समय से म्यूचुअल फंड्स भी काफी लोकप्रिय हुए हैं और बहुत से लोग इसमें इनवेस्ट करके अच्छा रिटर्न भी कमा रहे हैं. लेकिन, अगर आप कहीं निवेश करने जा रहे हैं तो सबसे पहले इन दोनों के बीच के अंतर के बारे में जान लेना सही रहेगा. 

किसमें निवेश करना रहेगा बेहतर?

LIC Vs Mutual Fund दोनों ही अपनी-अपनी जगह पर ठीक हैं और ग्राहकों को अच्छा रिटर्न देते हैं. देखा जाए तो अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और एक फिक्स्ड अमाउंट ऑफ इंटरेस्ट लेना चाहते हैं तो LIC आपके लिए बेस्ट हो सकती है. इसमें आपको एक अवधि तक प्रीमियम जमा करना होता है, जो आपको ब्याज सहित मैच्योरिटी के समय पर मिल जाता है. LIC इसलिए भी एक बेहतर विकल्प है क्योंकि, Mutual Fund की तुलना में यह आपको इंश्योरेंस कवर भी देता है. वहीं, Mutual Fund में आपको मार्केट के हिसाब से रिटर्न मिलता है. यह रिटर्न शेयर मार्केट के मोमेंटम पर काम करता है. यानि मार्केट अगर हाई होगी तो आपको रिटर्न भी अच्छा मिलेगा और मार्केट डाउन रहने पर आपका रिटर्न भी कम हो जाता है. 

लॉन्ग टर्म के लिए क्या रहेगा बेस्ट?

अगर आप लॉन्ग टर्म के लिए कहीं निवेश करना चाहते हैं तो ऐसे में दोनों ही आपके लिए एक अच्छे विकल्प हो सकते हैं. आपको अपनी जरूरत के हिसाब से यह देखना और समझना है कि आपको इंश्योरेंस कवर की जरूरत है या नहीं या आपको बार-बार कहीं दिमाग नहीं लगाना है तो ऐसे में एलआईसी में निवेश करना सही रहेगा. इसमें आपको लॉन्ग टर्म में भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है. वहीं, Mutual Fund में भी कहीं न कहीं एक अच्छा रिटर्न मिल सकता है अगर आप अच्छे शेयर और कंपनियों में पैसे लगाते हैं तो.

Kunal Mishra

कुनाल इंडिया न्यूज में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रहे हैं. इनकी ऑटो और टेक पर काफी अच्छी पकड़ है. कुनाल पत्रकारिता में पिछले 6 साल से ज्यादा समय से सक्रिय हैं. इन्हें टेक-ऑटो की खबरों पर महारत हासिल है. ये वायरल खबरों के साथ बिजनेस सेक्शन पर भी काम करते हैं.

Recent Posts

MP News: नवविवाहित पत्नी को बाइक पर लेकर जा रहा था पति, तभी आ गया पत्नी का आशिक और फिर जो हुआ…, CCTV में कैद हो गया पूरा नजारा

ग्वालियर चिड़ियाघर घूमने गई एक नवविवाहित महिला कथित तौर पर अपने पति को छोड़कर एक…

Last Updated: October 7, 2026 23:03:30 IST

Kanpur News: खुद से इलाज करना पड़ा भारी, Piles के इलाज में 1.5 किलो का पत्थर मरीज के शरीर में फंस गया, डॉक्टर भी हैरान

कानपुर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक झोलाछाप डॉक्टर के कहने पर बवासीर…

Last Updated: October 7, 2026 21:06:20 IST

‘ब्रेस्ट, पीठ और कमर को छुआ’, बिहार के शिक्षक पर छात्राओं का आरोप; नरकटियागंज स्कूल में हंगामा, Video Viral

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज क्षेत्र के एक माध्यमिक विद्यालय की कई छात्राओं…

Last Updated: October 7, 2026 20:51:19 IST

पति से मिलने कानपुर आई थाई महिला के साथ हुआ धोखा! यहां पहले से उस व्यक्ति के पत्नी और 3 बच्चे थे मौजूद, पैसों के लिए…

एक थाई महिला ने कथित तौर पर कानपुर के एक व्यवसायी से ऑनलाइन मुलाकात के…

Last Updated: October 7, 2026 19:28:50 IST

Mumbai News: पहले डोसे के अंदर मिला चूहा, फिर 25 लाख रुपये का चौंकाने वाला खुलासा; जबरन वसूली के आरोप में 2 महिलाओं पर मामला दर्ज

मुंबई के एक रेस्टोरेंट में डोसे के अंदर चूहा दिखने का वायरल वीडियो अब एक…

Last Updated: October 7, 2026 19:13:10 IST

वर्ल्ड क्लास स्टेशन है या चारागाह? रानी कमलापति स्टेशन पर घूमती नजर आईं भैंसें, 450 करोड़ रु. की लागत से बना था स्टेशन, Video Viral

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा…

Last Updated: October 7, 2026 18:58:08 IST